हल्द्वानी: महानगर टेंट व्यापार एसोसिएशन के चुनाव में हर्षवर्धन पांडे बने अध्यक्ष

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। महानगर टेंट व्यापार एसोसिएशन का मंगलवार को आम चुनाव हुआ। इसमें अध्यक्ष पद पर हर्षवर्द्धन पांडे ने लगातार तीसरी बार जीत दर्ज की। जबकि महामंत्री सहित अन्य चार पदों पर पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए। एक पद के लिए हुई मतदान प्रक्रिया में 70 में से 63 सदस्यों ने भागीदारी की। इसमें अध्यक्ष …

हल्द्वानी, अमृत विचार। महानगर टेंट व्यापार एसोसिएशन का मंगलवार को आम चुनाव हुआ। इसमें अध्यक्ष पद पर हर्षवर्द्धन पांडे ने लगातार तीसरी बार जीत दर्ज की। जबकि महामंत्री सहित अन्य चार पदों पर पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए। एक पद के लिए हुई मतदान प्रक्रिया में 70 में से 63 सदस्यों ने भागीदारी की। इसमें अध्यक्ष के लिए हर्षवर्द्धन पांडे को 49 और हरजीत सिंह सच्चर को 14 वोट मिले।

महामंत्री लक्ष्मण सिंह बिष्ट, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज कपिल, कोषाध्यक्ष चंदन साह, उप सचिव योगेश तिवारी, संगठन मंत्री सोनू केसरवानी निर्विरोध निर्वाचित हुए। निर्वाचन अधिकारी प्रकाश भट्ट, नवीन पांडे, भोला दत्त भगत ने निर्वाचन प्रकिया संपन्न करवाई। इस मौके पर विमल तोलिया, कमल रावत, धीरज पाठक, नवीन बोहरा, जगदीश जोशी, राजू चौहान, गिरिजा नंदन भट्ट, देवेश भट्ट, भगवती प्रसाद जोशी, राजू भट्ट आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार