बहराइच: चीनी मिल में क्षमता से अधिक मिला ज्वलनशील विस्फोटक सल्फर, तहसीलदार ने डीएम को भेजी जांच रिपोर्ट
बहराइच। जरवल रोड में स्थित आईपीएल शुगर मिल में मंगलवार को तहसीलदार ने छापेमारी की। जांच के दौरान मिल में क्षमता से अधिक 18 मीट्रिक टन ज्वलनशील विस्फोटक सल्फर बरामद हुआ। इस पर तहसीलदार ने जांच रिपोर्ट डीएम को भेज दी है। जिले जरवल रोड में आईपीएल शुगर मिल का संचालन होता है। मिल में …
बहराइच। जरवल रोड में स्थित आईपीएल शुगर मिल में मंगलवार को तहसीलदार ने छापेमारी की। जांच के दौरान मिल में क्षमता से अधिक 18 मीट्रिक टन ज्वलनशील विस्फोटक सल्फर बरामद हुआ। इस पर तहसीलदार ने जांच रिपोर्ट डीएम को भेज दी है।
जिले जरवल रोड में आईपीएल शुगर मिल का संचालन होता है। मिल में लाइसेंस क्षमता से अधिक ज्वलनशील पदार्थ सल्फर रखने की शिकायत किसान नेता ने की थी। जिस पर तहसीलदार कैसरगंज ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
तहसीलदार की जांच में आइपीएल चीनी मिल में लाइसेंस की क्षमता से अधिक ज्वलनशील सल्फर बरामद हुआ है।।तहसीलदार ने इसकी रिपोर्ट डीएम को भेज दी है। भारतीय किसान यूनियन जनशक्ति के राष्ट्रीय मुख्य महासचिव चन्द्र भान सिंह ने मुख्यमंत्री, प्रमुख सचिव, प्रमुख सचिव गृह समेत उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र भेजकर इण्डियन पोटाश लिमिटेड शुगर इकाई जरवलरोड में लाइसेंस की क्षमता से अधिक 210 टन से ज्यादा ज्वलनशील बिस्फोटक सल्फर गोदामो में रखने की शिकायत की थी।
किसान नेता ने आरोप लगाया है कि बम बनाने में प्रयोग होने वाले ज्वलनशील सल्फर को अवैध रूप से पडोसी राष्ट्र नेपाल में बेंचा जाता है। कहीं गलत कामों मे तो ज्वलनशील सल्फर का इस्तेमाल तो नही किया जा रहा है,खुफिया एजेंसियां भी इसकी जांच करें। किसान नेता की शिकायत पर तहसीलदार कैसरगंज अमर वर्मा ने आइपीएल शुगर मिल पहुंचकर सल्फर के गोदामो की जांच शुरू की। तहसीलदार के सत्यापन में गोदामो में क्षमता से पांच गुना अधिक ज्वलनशील विस्फोटक पदार्थ सल्फर रखने की पुष्टि हुई है।
तहसीलदार अमर वर्मा ने बताया कि 18 मीट्रिक टन से ज्यादा सल्फर आइपीएल शुगर मिल के गोदामो में मिली है। रिपोर्ट बनाकर उच्चाधिकारियों को भेजा जा रहा रहा है। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं आईपीएल शुगर मिल जरवलरोड के महाप्रबंधक टी.एस.राणा ने बताया कि हमारे पास सल्फर रखने का जितना लाइसेंस है, उतना ही स्टाक हमारे पास है।
तत्कालीन जीएम पर दर्ज हुआ था मुकदमा
आईपीएल शुगर मिल में इससे पहले भी अवैध विस्फोटक सल्फर रखने के मामले में 2013 में तत्कालीन जिलाधिकारी किंजल सिंह के निर्देश पर एसडीएम कैसरगंज आलोक वर्मा ने छापेमारी की थी। छापेमारी के दौरान 65 टन ज्वलनशील बिस्फोटक पदार्थ सल्फर बरामद हुआ था। डीएम के निर्देश पर तत्कालीन आइपीएल महाप्रबंधक सुबोध जैन के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा जरवलरोड थाने में दर्ज किया गया था।
यह भी पढ़ें:-बहराइच: वकीलों से विवाद करने वाले तहसीलदार को डीएम ने हटाया
