हल्द्वानी: आदर्श जनहित सेवा संस्था के वार्षिक अधिवेशन में जरूतमंदों के उपचार पर दिया जोर
हल्द्वानी, अमृत विचार। आदर्श जनहित सेवा संस्था के कुसुमखेड़ा के बैंकट हाल में आयोजित वार्षिक अधिवेशन की शुरुआत मुख्य अतिथि अशोक गुलाटी ने फीता काटकर किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि संस्था गरीब जरूरतमंदों की उपचार के साथ ही समाज सेवा के कार्यों में अपना अहम योगदान देकर समाज के लिए प्रेरणा का काम कर …
हल्द्वानी, अमृत विचार। आदर्श जनहित सेवा संस्था के कुसुमखेड़ा के बैंकट हाल में आयोजित वार्षिक अधिवेशन की शुरुआत मुख्य अतिथि अशोक गुलाटी ने फीता काटकर किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि संस्था गरीब जरूरतमंदों की उपचार के साथ ही समाज सेवा के कार्यों में अपना अहम योगदान देकर समाज के लिए प्रेरणा का काम कर रही है।
संस्था ने अब तक किये सामाजिक कार्यों को वीडियो प्रजेंटेशन के माध्यम से दिखाया। कार्यक्रम में समिता हालदार ने कत्थक नृत्य की प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया। अधिवेशन में डॉ. मोहन सती, अध्यक्ष पसेनजीत मल्लिक, उपाध्यक्ष अजीत मल्लिक, सचिव गोविन्द ढाली, कोषाध्यक्ष सौरभ ढाली, संरक्षक डॉ. विद्युत भक्त, प्रवक्ता डॉ. विधान बाला, डॉ. विपुल हालदार, पार्थ विश्वास, देवा विश्वास, अजीत कुमार मल्लिक, प्रकाश मिस्त्री, हरे कृष्ण सिकदार, अनिमेष हाजरा, सोमेश विश्वास मौजूद रहें।
