बरेली: नोडल अधिकारी ने रोडवेज वर्कशाप का किया निरीक्षण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। रोडवेज के नोडल अधिकारी जेएन सिंह ने शनिवार को सेटेलाइट बस स्टैंड, वर्कशाप और पुराने बस स्टैंड का निरीक्षण किया। इस दौरान  रुहेलखंड डिपो के एआरएम भुवनेश्वर कुमार, बरेली के चीनी प्रसाद और आरएम एसके बनर्जी मौजूद रहे। नोडल अधिकारी ने दोनों कर्मचारियों की ड्यूटी का सही समय न होने के चलते …

बरेली, अमृत विचार। रोडवेज के नोडल अधिकारी जेएन सिंह ने शनिवार को सेटेलाइट बस स्टैंड, वर्कशाप और पुराने बस स्टैंड का निरीक्षण किया। इस दौरान  रुहेलखंड डिपो के एआरएम भुवनेश्वर कुमार, बरेली के चीनी प्रसाद और आरएम एसके बनर्जी मौजूद रहे।

नोडल अधिकारी ने दोनों कर्मचारियों की ड्यूटी का सही समय न होने के चलते एआरएम पर नाराज़गी जताई। साथ ही वर्कशॉप के इंचार्ज से भी पूछताछ की। सोडियम हाइपोक्लोराइट के स्टॉक का रिकार्ड न मिलने पर सीनियर फोरमैन अनिल बॉबी की फटकार लगाई। इस दौरान अधिकारी के निरीक्षण से रोडवेज प्रबंधन में हड़कंप मचा रहा।

संबंधित समाचार