लखनऊ: यूपी के क्रिकेटरों ने यूपीसीए पर आरोप लगाते हुए किया प्रदर्शन, जानें मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। राजधानी के गोमती नगर स्थित एक निजी होटल के पास उत्तर प्रदेश क्रिकेट प्लेयर एसोसिएशन के बैनर तले जुटे खिलाड़ियों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों का यह विरोध प्रदर्शन उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की बैठक को लेकर था। क्रिकेट प्लेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविन्द सिंह के मुताबिक यूपीसीए में खिलाड़ियों के चयन के …

लखनऊ। राजधानी के गोमती नगर स्थित एक निजी होटल के पास उत्तर प्रदेश क्रिकेट प्लेयर एसोसिएशन के बैनर तले जुटे खिलाड़ियों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों का यह विरोध प्रदर्शन उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की बैठक को लेकर था।

क्रिकेट प्लेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविन्द सिंह के मुताबिक यूपीसीए में खिलाड़ियों के चयन के दौरान घोर अनिमित्ता बरती जा रही है। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन यूपी के खिलाड़ियों के लिए है। लेकिन दूसरे प्रांत के खिलाड़ी यहां पर खेल रहे हैं। यूपी रणजी ट्राफी टीम में बहुत से खिलाड़ी इस समय बाहर के हैं। प्रदेश के खिलाड़ियों को मौका नहीं मिल रहा है।

क्रिकेट प्लेयर एसोसिएशन ने यूपी में 35 जिलों को मान्यता दिया जाने, सलेक्शन मैचों की आनलाइन स्कोरिंग, लोडा कमेटी के नियमावली लागू करने समेत पूर्वांचल के खिलाड़ियों को यूपी टीम में जगह दिये जाने को लेकर आज प्रदर्शन किया है। इस प्रदर्शन में विनय यादव, शिवांजली पाण्डे, दुर्गा यादव, आसूतोष उपाध्याय, आसू गुप्ता, किशन सिंह, ज्योति पाठक, प्रदीप पाण्डे, मनोहर, अनुराधा, खुशी सहित कई लोगों ने प्रदर्शन में हिस्सा लिया।

यह भी पढ़ें:-मुरादाबाद : गड्ढे में पड़ा मिला यूपीसीएल की परीक्षा देने निकले युवक का शव

संबंधित समाचार