बिजनौर : जंगल से लौटते समय किसान पर गुलदार का हमला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिजनौर/हीमपुर दीपा, अमृत विचार। गुलदार ने गांव टुंगरी के जंगल में मंगलवार की प्रातः एक किसान पर हमला बोल दिया। किसान सुरेंद्र सिंह प्रात: जंगल गया था, वापस आते समय उसे किसान मोनू के बाजरे के खेत में गुलदार का शावक दिखाई दिया। इस बीच बाजरे के खेत में घात लगाए बैठे गुलदार ने उस …

बिजनौर/हीमपुर दीपा, अमृत विचार। गुलदार ने गांव टुंगरी के जंगल में मंगलवार की प्रातः एक किसान पर हमला बोल दिया। किसान सुरेंद्र सिंह प्रात: जंगल गया था, वापस आते समय उसे किसान मोनू के बाजरे के खेत में गुलदार का शावक दिखाई दिया। इस बीच बाजरे के खेत में घात लगाए बैठे गुलदार ने उस पर हमला बोल दिया, जिसमें वह बाल-बाल बचा।

किसान का कहना है शोर मचाने से जंगल में काम कर रहे ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंच गए। इस संबंध में सुरेंद्र सिंह, जोगेंद्र सिंह, मोनू, राजपाल सिंह, दयाराम, छत्रपाल सिंह, सतवीर सिंह, विपिन छिल्लर, चरण सिंह छिल्लर आदि ग्रामीण बताते हैं टूंगरी के जंगल में दो गुलदार और शावक काफी समय से दिखाई दे रहे हैं।

कई बार गुलदार जंगल जाने वाले किसानों पर हमला कर चुके हैं, जबकि इसके अलावा रतनपुर खुर्द, हीमपुर दीपा, सब्दलपुर, रेहरा, नाईपुरा, मिर्जापुर खादर, सिकंदरी रावटी सुदनीपुर, माडी, पुट्ठा गांव के जंगल में जगह-जगह गुलदारों द्वारा चलते राहगीरों और किसानों पर हमला करने की घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे ग्रामीण चिंतित हैं। उन्होंने इस संबंध में जिला प्रशासन से समुचित कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।

ये भी पढ़ें:- रामनगर: पर्यटकों ने लगाया छेड़छाड़ व अभद्र व्यवहार का आरोप

संबंधित समाचार