बरेली: स्नातक में प्रवेश पंजीकरण का टूटा रिकाॅर्ड, हुए एक लाख 75 हजार पंजीकरण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय में स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश पंजीकरण का पिछला रिकाॅर्ड टूट गया है। अंतिम तिथि 20 सितंबर तक 1 लाख 75 हजार प्रवेश पंजीकरण हो चुके हैं, जो पिछले साल से अधिक हैं। पिछले साल 1 लाख 74 हजार से अधिक पंजीकरण हुए थे। विश्वविद्यालय ने 15 से 20 सितंबर तक …

बरेली,अमृत विचार। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय में स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश पंजीकरण का पिछला रिकाॅर्ड टूट गया है। अंतिम तिथि 20 सितंबर तक 1 लाख 75 हजार प्रवेश पंजीकरण हो चुके हैं, जो पिछले साल से अधिक हैं। पिछले साल 1 लाख 74 हजार से अधिक पंजीकरण हुए थे। विश्वविद्यालय ने 15 से 20 सितंबर तक पंजीकरण की तिथि बढ़ाई थी। अंतिम दिनों में पंजीकरण की संख्या अचानक अधिक बढ़ गई।

इसकी वजह सीयूईटी (कामन यूनिवर्सिटी इंट्रेंस टेस्ट) का परिणाम आना बताया जा रहा है। विश्वविद्यालय जल्द ही परास्नातक में प्रवेश पंजीकरण शुरू करेगा। पिछले वर्ष करीब 25 हजार पंजीकरण हुए थे, इससे लगता है कि इस बार विश्वविद्यालय में पंजीकरण की संख्या दो लाख तक पहुंच सकती है। मंगलवार शाम तक 174503 प्रवेश पंजीकरण हो चुके थे। इस बार भी सबसे अधिक प्रवेश पंजीकरण बीए में ही हुए हैं। बीए में 1 लाख 6 हजार प्रवेश पंजीकरण हो चुके हैं।

बीएससी जीव विज्ञान में 31 हजार से अधिक पंजीकरण हो चुके हैं। अन्य पाठ्यक्रमों में भी पंजीकरण की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है। विश्वविद्यालय ने महाविद्यालयों को पंजीकरण कराने वाले छात्रों के प्रवेश 30 सितंबर तक लेने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद परास्नातक में प्रवेश पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो सकती है।

ये भी पढ़ें – बरेली सिटी से मथुरापुर तक जायरीन के लिए मिलेगी निशुल्क बस सेवा की सुविधा

संबंधित समाचार