राजू श्रीवास्तव के निधन से कानपुर में शोक की लहर, घर पर जुटने लगी प्रसंशकों की भीड़

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव के निधन की खबर आते ही कानपुर पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। राजू श्रीवास्तव 41 दिन से दिल्ली एम्स में भर्ती थे और उनका इलाज चल रहा था। उनके निधन की खबर आते ही कानपुर के उनके नया पुरवा किदवई नगर निवास पर चाहने वालों की …

कानपुर, अमृत विचार। मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव के निधन की खबर आते ही कानपुर पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। राजू श्रीवास्तव 41 दिन से दिल्ली एम्स में भर्ती थे और उनका इलाज चल रहा था। उनके निधन की खबर आते ही कानपुर के उनके नया पुरवा किदवई नगर निवास पर चाहने वालों की भीड़ लगना शुरू हो गयी है। माना जा रहा है कि राजू की बॉडी कानपुर लाई जा सकती है।

58 साल के राजू लगभग 41 दिनों से दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती थे और जिंदगी की जंग लड़ रहे थे। 10 अगस्त को दिल्ली के एक होटल में जिम में एक्सरसाइज करते हुए राजू गिर पड़े थे। उन्हें कार्डियक अरेस्ट हुआ था, जिसके बाद एम्स में भर्ती करवाया गया था। राजू डॉक्टरों की निगरानी में लगातार वेंटिलेटर पर थे। उनकी तबीयत में उतार-चढ़ाव होता रहा था, मगर होश नहीं आया।

परिवार और डॉक्टरों ने उम्मीद नहीं छोड़ी थी। राजू के निधन से मनोरंजन जगत में शोक की लहर छा गयी है। चाहने वाले और दोस्त उन्हें याद करते भावुक हो रहे हैं और श्रद्धांजलि दे रहे हैं। राजू अपने पीछे एक बेटी और एक बेटा छोड़ गये हैं। राजू भारतीय मनोरंजन इंडस्ट्री में स्टैंडअप कॉमेडी के पुरोधा माने जाते थे। उन्होंने फिल्मों के साथ टीवी और कॉमेडी शोज में खूब काम किया था।

कई बार उड़ी मौत की खबर
राजू श्रीवास्तव के भर्ती होने के बाद से ही सोशल मीडिया पर कई बार उनके मौत की गलत खबरें सामने आ रहीं थीं। परिवार लगातार लोगों से जूठी खबरें फैलाने और उनपर यकीन न करने की बात कह रहा था, लेकिन बुधवार को दुःखद समाचार सामने आया।

यह भी पढ़ें-अयोध्या: बाढ़ पीड़ित क्षेत्रों में परिषदीय स्कूलों के बच्चे करेंगे ऑनलाइन पढ़ाई

संबंधित समाचार