रायबरेली: बरसात में ढहा कच्चा मकान, मलबे में दबने से वृद्धा घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली, अमृत विचार। बरसात के कारण एक जर्जर कच्चा मकान रात में ढह गया। जिसके मलवे में वृद्धा दब गई। ग्रामीणों ने मलवा हटाकर वृद्धा को बाहर निकाला और उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। मामला बछरावां थाना क्षेत्र के शेखपुर समोधा गांव का है। यहां बुज़ुर्ग महिला किशुना अपने बेटे श्रीराम के साथ रहती …

रायबरेली, अमृत विचार। बरसात के कारण एक जर्जर कच्चा मकान रात में ढह गया। जिसके मलवे में वृद्धा दब गई। ग्रामीणों ने मलवा हटाकर वृद्धा को बाहर निकाला और उसे अस्पताल में भर्ती कराया है।

मामला बछरावां थाना क्षेत्र के शेखपुर समोधा गांव का है। यहां बुज़ुर्ग महिला किशुना अपने बेटे श्रीराम के साथ रहती है।उसका मकान काफी पुराना और जर्जर था। मकान पुराना होने के कारण मंगलवार की रात उसकी छत भरभरा कर गिर गई। छत के मलबे में दबकर बुज़ुर्ग मंजिला गंभीर तौर पर ज़ख़्मी हो गईं। शोरगुल सुनकर ग्रामीण दौड़े और ग्रामीणों की मदद से दबी हुई वृद्धा को मलवे से बाहर निकाला गया। उसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि उस समय बेटा पानी लेने बाहर निकला था इसलिए वह बच गया। उधर सूचना पाकर मौके पर तहसील प्रशासन और पुलिस पहुंची है। तहसील प्रशासन ने बुज़ुर्ग के बेहतर इलाज का निर्देश देते हुए नुकसान का आकलन किया है।

यह भी पढ़ें-अयोध्या: पता ही नहीं चलती है शहर में वेंडिंग और नॉन वेंडिंग जोन, फोरलेन बनने के बाद निगम तय करेगा इनका ठिकाना

संबंधित समाचार