बरेली: चाइल्ड लाइन टीम ने किया कम्युनिटी मीटिंग का आयोजन
बरेली, अमृत विचार। चाइल्ड लाइन टीम द्वारा पीलीभीत बाईपास रोड पर स्थित एक मॉल के पास कम्युनिटी मीटिंग का आयोजन किया। मीटिंग में लोगों को बताया गया कि 1098 पर किसी भी समय निशुल्क कॉल करके जरूरतमंद बच्चे, शोषित बच्चे, स्वास्थ्य सेवा से संबंधित बच्चे बाल मजदूरी में लिप्त बच्चे बाल अधिकारों का हनन होने वाले …
बरेली, अमृत विचार। चाइल्ड लाइन टीम द्वारा पीलीभीत बाईपास रोड पर स्थित एक मॉल के पास कम्युनिटी मीटिंग का आयोजन किया। मीटिंग में लोगों को बताया गया कि 1098 पर किसी भी समय निशुल्क कॉल करके जरूरतमंद बच्चे, शोषित बच्चे, स्वास्थ्य सेवा से संबंधित बच्चे बाल मजदूरी में लिप्त बच्चे बाल अधिकारों का हनन होने वाले बच्चे की मदद कर सकते हैं। फोन करके किसी अनाथ बच्चे को आश्रय दिलवा सकते हैं। मीटिंग के दौरान चाइल्ड लाइन से केंद्र समन्वयक सौरभ गंगवार व टीम सदस्य रिया सिंह रवि गंगवार व अन्य टीम सदस्य मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें- बरेली: मोबाइल चोरी का आरोप लगाकर दबंगों ने युवक को जमकर पीटा, पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया
