बदायूं: बहन के घर आए युवक ने शराब के नशे में खुद को गोली मारी, मचा हड़कंप

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बदायूं, अमृत विचार। अपनी बहन के घर आए युवक ने शराब के नशे में खुद को गोली मार ली। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल हालत में युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जिला शाहजहांपुर के थाना कलान क्षेत्र …

बदायूं, अमृत विचार। अपनी बहन के घर आए युवक ने शराब के नशे में खुद को गोली मार ली। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल हालत में युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

जिला शाहजहांपुर के थाना कलान क्षेत्र के गांव कंबन नग निवासी राम प्रकाश (34) पुत्र फूल सिंह अपने बहनोई थाना उसहैत क्षेत्र के गांव डड़िया नगला निवासी दिनेश पुत्र छोटे लाल यादव के घर आठ दिन पहले आया था। बुधवार को सुबह 11 बजे राम प्रकाश खेत पर गया। जहां एक झोपड़ी में बैठकर शराब पी।

कुछ ही समय के बाद उसके पास रखे तमंचे से अपने सीने में गोली मार ली। गोली सीने में बायीं ओर लगी। खेत पर गोली चलने की आवाज सुनकर दिनेश समेत ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़े। जहां राम प्रकाश ने ग्रामीणों के सामने खुद को गोली मारने की बात कही। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।

प्रभारी निरीक्षक अवधेश सेंगर घटनास्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों से पूछताछ की। पुलिस ने खून से लथपथ घायल राम प्रकाश को जिला अस्पताल भर्ती कराया। घायल की हालत नाजुक बनी हुई है। घायल राम प्रकाश के बहनोई ने पुलिस को लिखकर दिया है कि राम प्रकाश ने खुद को गोली मारने की बात कही है।

यह भी पढ़ें- बदायूं: अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व सदस्य, BJP नेता पर FIR, छात्रा को अगवा करने का लगा आरोप

संबंधित समाचार