लखनऊ: निकाय कर्मचारियों ने नगर निगम के बाहर किया प्रदर्शन, पुलिस ने रोका पदयात्रा
लखनऊ। उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के बुलावे पर आज निकाय कर्मचारियों ने नगर निगम के बाहर जमकर धरना प्रदर्शन किया। कर्मचारी अपनी लम्बित 13 सूत्रीय मांगों के समाधान के लिए दुसरे चरण में आज यानी 21 सितम्बर को प्रदेश भर के कर्मचारी और उनके प्रतिनिधि लखनऊ स्थित नगर निगम मुख्यालय पर इक्कठा हुये …
लखनऊ। उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के बुलावे पर आज निकाय कर्मचारियों ने नगर निगम के बाहर जमकर धरना प्रदर्शन किया। कर्मचारी अपनी लम्बित 13 सूत्रीय मांगों के समाधान के लिए दुसरे चरण में आज यानी 21 सितम्बर को प्रदेश भर के कर्मचारी और उनके प्रतिनिधि लखनऊ स्थित नगर निगम मुख्यालय पर इक्कठा हुये थे। ये सभी कर्मचारी नगर निगम मुख्यालय से पदयात्रा करते हुए हजरतगंज गाँधी प्रतिमा पर धरना प्रदर्शन करने जा रहे थे।
जिसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपनी 13 सूत्रीय मांगो वाला ज्ञापन सौपने का इरादा तय किया था,लेकिन जैसे ही कर्मचारी नगर निगम से चले पुलिस ने उन्हें रोक दिया और उनका ज्ञापन ले लिया। इसके बाद शासन के अधिकारियों का वार्ता के लिए बुलावा आ गया और चार कर्मचारी नेता अधिकारियों से बात करने चले गये। कर्मचारी नेताओं के जाने के कुछ देर बात धरना समाप्त हो गया।
दरअसल,महासंघ निकाय कर्मचारियों अपनी लम्बित मांगो का समाधान कराने के लिए बीते कई वर्षो से सरकार एवं शासन को पत्राचार, ज्ञापन, धरना प्रदर्शन करके बताते चला आ रहा है 22 अप्रैल 2022 को भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित नगर विकास मंत्री, मुख्य सचिव, अपर मुख्य सचिव कार्मिक, वित्त, नगर विकास, निदेशक स्थानीय निकाय के अधिकारीयों को ज्ञापन,पत्र देकर बताया जा चुका है। उसके बाद भी कर्मचारियों की मांगों का निस्तारण नहीं हो चुका है।
यह भी पढ़ें:-लखनऊ: यूपी के क्रिकेटरों ने यूपीसीए पर आरोप लगाते हुए किया प्रदर्शन, जानें मामला
