एसओ साहब आपसे एसपी बहराइच बात करना चाहती हैं…जब आधे आधे घंटे के लिए एसपी बनी छात्राओं ने दिए निर्देश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। श्रम विभाग द्वारा संचालित बालिका विहान विद्यालय बुधवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची। यहां पर तीन छात्राओं को पुलिस अधीक्षक ने बारी बारी से अपनी कुर्सी पर बैठाया। समस्या लेकर आए लोगों की आधे घंटे के लिए एसपी बनी छात्राओं ने फरियाद सुन दिशा निर्देश दिए। लखनऊ विश्व विद्यालय के समाजशास्त्र विभाग और श्रम …

बहराइच। श्रम विभाग द्वारा संचालित बालिका विहान विद्यालय बुधवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची। यहां पर तीन छात्राओं को पुलिस अधीक्षक ने बारी बारी से अपनी कुर्सी पर बैठाया। समस्या लेकर आए लोगों की आधे घंटे के लिए एसपी बनी छात्राओं ने फरियाद सुन दिशा निर्देश दिए।

लखनऊ विश्व विद्यालय के समाजशास्त्र विभाग और श्रम विभाग की ओर से बालिका विहान विद्यालय का संचालन हुजूरपुर रोड पर हो रहा है। विद्यालय की छात्राएं बुधवार को पुलिस अधीक्षक से मिलने पहुंची। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी ने बालिका विहान आवासीय विद्यालय की कक्षा आठ की छात्रा पप्पी सिंह, काजल पांडेय, आंचल विश्वकर्मा अपनी कुर्सी पर बैठाया।

पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक नगर कुंवर ज्ञाननजय सिंह, ग्रामीण अशोक कुमार और पुलिस क्षेत्राधिकारी पयागपुर राजीव सिसोदिया की अध्यक्षता में आधे घंटे के लिए एसपी बनी छात्राओं ने समस्या सुनी। एसपी की कुर्सी पर बैठते ही काजल पांडेय ने पीआरओ से फोन लगाने को कहा। पीआरओ ने थानाध्यक्ष को फोन लगाया और कहा कि एसपी साहब बात करना चाहती हैं।

तुरंत बात होते ही समस्या समाधान का निर्देश दिया।।इसी तरह अन्य ने साइबर अपराध, लूट, छेड़छाड़ समेत अन्य की जानकारी दी। पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बिना पढ़े फरियादी को कैसे समझाएं, इसके बारे में बताया। इस दौरान वार्डेन प्रिया प्रसाद, नेहा अस्थाना, निधि मिश्रा, भू रत्न प्रभा, संजीवा, अंकित यादव समेत अन्य मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-बहराइच पुलिस का खुलासा, 70 हजार की बकाया राशि मांगने पर हुई थी पुजारी की हत्या

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता