यूपी के आयुष राज्यमंत्री धर्म सिंह सैनी कोरोना पॉजिटिव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश सरकार में आयुष राज्यमंत्री डाॅ. धर्म सिंह सैनी की जांच रिपोर्ट शनिवार को कोरोना पॉजिटिव आई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. बलजीत सिह सोढी ने बताया कि आयुष मंत्री धर्म सिंह सैनी को पिलखनी स्थित राजकीय मेडिकल कालेज में भर्ती किया गया है। उन्होंने बताया कि उनके परिवार के सदस्यों के सैम्पल …

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश सरकार में आयुष राज्यमंत्री डाॅ. धर्म सिंह सैनी की जांच रिपोर्ट शनिवार को कोरोना पॉजिटिव आई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. बलजीत सिह सोढी ने बताया कि आयुष मंत्री धर्म सिंह सैनी को पिलखनी स्थित राजकीय मेडिकल कालेज में भर्ती किया गया है। उन्होंने बताया कि उनके परिवार के सदस्यों के सैम्पल लेने के लिए स्वास्थ्य टीम को रवाना किया गया है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि मंत्री के संपर्क में आये स्थानीय नेताओं के बारे में जानकारी ली जा रही है। उनके सैम्पल भी लिये जाएंगे। डॉ. सोढी ने बताया कि मंत्री को खांसी की शिकायत है और वह थकावट भी महसूस कर रहे हैं। एक्सरे के बाद ट्रू-नॉट मशीन से कोरोना जांच कराई गई। जिसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

संबंधित समाचार