लखनऊ: राजधानी में एटीएस और एनआईए की संयुक्त कार्रवाई, एक संदिग्ध हिरासत में
लखनऊ, अमृत विचार। राजधानी में एटीएस और एनआईए की जॉइंट टीम ने सुबह तकरीबन चार बजे एक ऑपरेटिव को अंजाम दिया। सूत्रों के मुताबिक टीम ने राजधानी के इंदिरानगर इलाके से एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। यहां वसीम नाम के युवक को गिरफ्तार किया है। वह टेलरिंग का काम करता है। गुरुवार सुबह अचानक …
लखनऊ, अमृत विचार। राजधानी में एटीएस और एनआईए की जॉइंट टीम ने सुबह तकरीबन चार बजे एक ऑपरेटिव को अंजाम दिया। सूत्रों के मुताबिक टीम ने राजधानी के इंदिरानगर इलाके से एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है।
यहां वसीम नाम के युवक को गिरफ्तार किया है। वह टेलरिंग का काम करता है। गुरुवार सुबह अचानक टीम ने वसीम के घर पर छापा मार कर उसे गिरफ्तार किया है। वसीम के परिजनों ने मीडिया से बात करने से इनकार कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, उसके पास से आपत्तिजनक सामान भी बरामद हुआ है।
सूत्रों के मुताबिक, पकड़े गए संदिग्ध के पास से कुछ गोपनीय दस्तावेज और लैपटॉप भी मिला है। इसको जब्त किया गया है। हिरासत में लिए जाने के बाद अब एजेंसी इनसे पूछताछ करेगी।
यह भी पढ़ें-अयोध्या में 1800 स्थानों पर सजेंगे मां दुर्गा के पूजा पंडाल, तैयारियां शुरु
