कानपुर: भतीजे ने चाचा के सिर पर मारी गोली, शराब के नशे में हुआ था विवाद, हालत गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर/बिल्हौर,अमृत विचार। रसूलपुर गांव में गुरुवार सुबह घर के बाहर बैठे युवक को भतीजे ने तमंचे से गोली मार दी। सिर में गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सुबह-सुबह हुई घटना से गांव में सनसनी मच गया। बताया जा रहा है कि शराब के नशे में दोनों के बीच बावाल हुआ …

कानपुर/बिल्हौर,अमृत विचार। रसूलपुर गांव में गुरुवार सुबह घर के बाहर बैठे युवक को भतीजे ने तमंचे से गोली मार दी। सिर में गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सुबह-सुबह हुई घटना से गांव में सनसनी मच गया। बताया जा रहा है कि शराब के नशे में दोनों के बीच बावाल हुआ था। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस युवक को बिल्हौर सीएचसी लाई जहां से गंभीर हालत में उसे हैलट रेफर कर दिया गया।

रसूलपुर गांव निवासी हिमांशु सिंह ने बताया की 45 वर्षीय चाचा सुनील सिंह चौहान उर्फ ललोनी पुत्र स्व हुकुम सिंह वर्ष 2009 में कन्नौज के तिर्वा थाना क्षेत्र से बच्चे के अपहरण के मामले में जेल गए थे और 15 अगस्त को ही जेल से जमानत पर बाहर आए थे। बुधवार शाम उनका पड़ोस में रहने वाले पारिवारिक भतीजे प्रताप सिंह उर्फ गुड्डू पुत्र स्व महिपाल सिंह के साथ शराब के नशे में विवाद हुआ था। आरोप है कि इस दौरान गुड्डू ने जान से मारने की धमकी दी थी।

गुरुवार सुबह चाचा ललोनी नित्य क्रिया के बाद घर के सामने हैंडपंप के पास बने चबूतरे पर बैठे थे। इस बीच गुड्डू सिंह ने तमंचे से चाचा के सिर में गोली मार दी और मौके से फरार हो गया। गोली की आवाज सुन पड़ोसी व स्वजन जमा हो गए।
गोली चलने की जानकारी से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस लहूलुहान पड़े ललोनी को सीएचसी ले गई। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने उन्हें गंभीर हालत में कानपुर एलएलआर रेफर कर दिया।

एसपी आउटर तेज स्वरूप ने बताया कि पारिवारिक भतीजे प्रताप सिंह उर्फ गुड्डू पर गोली मारने का आरोप है। आरोपित की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। घायल का इलाज कानपुर हैलट में चल रहा है।

यह भी पढ़ें-लखनऊ: राजधानी में एटीएस और एनआईए की संयुक्त कार्रवाई, एक संदिग्ध हिरासत में

संबंधित समाचार