रायबरेली: दो स्थानों पर चोरों ने लगाई नकब , लाखों का माल किया पार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली, अमृत विचार। बुधवार की रात लालगंज कोतवाली क्षेत्र के अलग अलग चार स्थानों पर चोरी की घटना हुई है। जिसमें दो स्थानों पर नकब लगाकर चोरों ने लाखों का माल पार कर दिया है। क्षेत्र के दोसड़का शोभवापुर बाजार में अजय मोबाइल शॉप में चोरों ने पीछे से सेंध काटकर 50हजार रुपये का माल …

रायबरेली, अमृत विचार। बुधवार की रात लालगंज कोतवाली क्षेत्र के अलग अलग चार स्थानों पर चोरी की घटना हुई है। जिसमें दो स्थानों पर नकब लगाकर चोरों ने लाखों का माल पार कर दिया है।

क्षेत्र के दोसड़का शोभवापुर बाजार में अजय मोबाइल शॉप में चोरों ने पीछे से सेंध काटकर 50हजार रुपये का माल पार कर दिया है। पीड़ित जगतपुर भिचकौरा निवासी अजय यादव ने बताया कि 26 कीपैड मोबाइल ,25 चार्जर, 20 डाटा केबल, 9 मेमोरी कार्ड सहित 5हजार चोर उठा ले गए हैं। उधर दतौली मजरे ऐहार निवासी प्रदीप कुमार ने बताया कि उनके बरामदे से चोरों ने 3 हजार नकदी और 15हजार रुपये का मोबाइल पार कर दिया है।

इसके अलावा करुणा बाजार चौराहे से मजदूर राजेश पुत्र सुखलाल की साइकिल चोरों ने पार कर दी है। चौथी घटना क्षेत्र के जय ढाबा सेमरपहा के पास बन रहे ओवर ब्रिज के काम में लगे मजदूरों के अस्थाई आवासों में हुई है। यहां काम करने वाले उपेंद्र सिंह ने बताया कि चोर दो मोबाइल, 1हजार रुपये व अन्य जरूरी सामान उठा ले गए हैं। कोतवाल शिव शंकर सिंह ने बताया कि चोरी की घटनाओं की छानबीन की जा रही है।

यह भी पढ़ें-मुरादाबाद : ट्रॉली-ट्रक ने हाईवे पर कई वाहनों को रौंद, एक की मौत…आधा दर्जन लोग घायल

संबंधित समाचार