11वीं नेशनल वोविनाम मार्शल आर्ट चैंपियनशिप में दमखम दिखाएंगे हल्द्वानी के 19 खिलाड़ी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। लखनऊ में 22 सितंबर से होने जा रही नेशनल वोविनाम मार्शल आर्ट चैंपियनशिप में हल्द्वानी के 19 खिलाड़ियों का चयन हुआ है जिसमें से पांच बालिकाएं और 14 बालक शामिल हैं। वोविनाम एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के महासचिव एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी विनोद लखेरा ने बताया कि वोविनाम एसोसिएशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान से …

हल्द्वानी, अमृत विचार। लखनऊ में 22 सितंबर से होने जा रही नेशनल वोविनाम मार्शल आर्ट चैंपियनशिप में हल्द्वानी के 19 खिलाड़ियों का चयन हुआ है जिसमें से पांच बालिकाएं और 14 बालक शामिल हैं। वोविनाम एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के महासचिव एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी विनोद लखेरा ने बताया कि वोविनाम एसोसिएशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान से 11वीं नेशनल वोविनाम मार्शल आर्ट चैंपियनशिप 2022 केडी सिंह बाबू स्टेडियम लखनऊ में 22 सितंबर से 25 सितंबर तक आयोजित की जा रही है जिसमें जय दुर्गा मार्शल आर्ट एकेडमी के 19 खिलाडियों का चयन हुआ है।

बालिका वर्ग में करुणा लखेरा, यशिका बिष्ट, निकिता सती ,उन्नति बिष्ट ,रिनिशा लोहनी और बालक वर्ग में प्रिंस लखेरा, आराध्या कांडपाल, सिद्धार्थ जोशी, कुनाल सागर, पार्थ वर्मा, विकी मुखिया, विशाल मेहता ,सागर कुमार, पारस रौतेला ,आर्यन टम्टा, रोहित मौर्य, लक्ष्य अगरतिनया, हिमांशु बसेड़ा, दीपक बोरा प्रतिभाग करेंगे। खिलाड़ियों के चयन पर वोविनाम एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष एवं वोविनाम एसोसिएशन ऑफ इंडिया के संयुक्त सचिव हिमांशु कुलेठा, प्रदेश महासचिव विनोद लखेरा, प्रकाश पांडे, सुमन साह, मनोज उप्रेती,सालनी भट्ट ने शुभकामनाएं दी हैं।

संबंधित समाचार