इमाम उमर अहमद इलियासी ने मोहन भागवत को कहा ‘राष्ट्रपिता’, RSS चीफ ने मस्जिद पहुंचकर इमाम से की मुलाकात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने गुरुवार को कस्तूरबा गांधी मार्ग मस्जिद में ऑल इंडिया इमाम ऑर्गनाइजेशन के प्रमुख इमाम डॉ. इमाम उमर अहमद इलियासी और अन्य मुस्लिम नेताओं से मुलाकात की। कस्तूरबा गांधी मार्ग मस्जिद में बंद कमरे में एक घंटे से अधिक वक्त तक बैठक हुई। भागवत के …

नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने गुरुवार को कस्तूरबा गांधी मार्ग मस्जिद में ऑल इंडिया इमाम ऑर्गनाइजेशन के प्रमुख इमाम डॉ. इमाम उमर अहमद इलियासी और अन्य मुस्लिम नेताओं से मुलाकात की। कस्तूरबा गांधी मार्ग मस्जिद में बंद कमरे में एक घंटे से अधिक वक्त तक बैठक हुई। भागवत के साथ संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी कृष्ण गोपाल, राम लाल और इंद्रेश कुमार थे।

आरएसएस प्रमुख साम्प्रदायिक सौहार्द्र को मजबूत करने के लिए मुस्लिम बुद्धिजीवियों के साथ चर्चा कर रहे हैं। RSS के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने कहा कि RSS सरसंघचालक (प्रमुख मोहन भागवत) जीवन के सभी क्षेत्रों के लोगों से मिलते हैं। यह एक सतत सामान्य संवाद प्रक्रिया का हिस्सा है।

मुलाकात के बाद मीडिया ने डॉ. उमर अहमद से पूछा गया कि भागवत ने कुछ समय पहले ‘हिंदू-मुस्लिम का DNA एक’ वाला बयान दिया था, इस पर आप क्या कहेंगे। इमाम ने जवाब में कहा- जो उन्होंने कहा वो सही है, क्योंकि वे राष्ट्रपिता और राष्ट्र ऋषि हैं। जो उन्होंने कह दिया वो ठीक है।

मीटिंग में भागवत के साथ सह सरकार्यवाह डॉ. कृष्ण गोपाल और संघ के वरिष्ठ प्रचारक इंद्रेश कुमार, रामलाल और हरीश कुमार भी मौजूद थे। संघ प्रमुख की यह मीटिंग देश में सांप्रदायिक सौहार्द मजबूत करने और हिंदू-मुस्लिमों के बीच गहरी हो रही खाई को पाटने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है।

2019 में भागवत की अरशद मदनी के साथ मुलाकात भी सुर्खियों में रही। गौरतलब है कि RSS ने अपनी विचारधारा को लेकर हमेशा स्पष्ट किया है कि भले ही लोग किसी भी धर्म के हों, या उनकी पूजा पद्धति कोई भी हो, लेकिन राष्ट्रवाद हर एक के दिल में होना चाहिए।

इससे पहले 22 अगस्त को संघ प्रमुख से मुस्लिम बुद्धिजीवियों के एक पांच सदस्यीय टीम ने मुलाकात की थी। भागवत से मिलने वालों में पूर्व सांसद शाहिद सिद्दीकी, पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त एसवाई कुरैशी, पूर्व उपराज्यपाल नजीब जंग, अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के पूर्व कुलपति जमीरुद्दीन शाह और कारोबारी सईद शेरवानी शामिल थे।

ये भी पढ़ें : बैंक धोखाधड़ी मामले में CBI का एक्शन, एबीजी समूह के संस्थापक ऋषि अग्रवाल गिरफ्तार

संबंधित समाचार