उधमसिंह नगर: शहीद सैनिक भुवन को नम आंखों व सैन्य सम्मान के साथ किया विदा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उधमसिंह नगर, अमृत विचार। पटियाला के भाखड़ा की इंदिरा नहर में बहे डीप ऑर्डिनेंस यूनिट के सैनिक भुवन चंद्र भट्ट का पार्थिव शरीर गुरुवार को शांतिपुरी के जवाहर नगर स्थित उनके घर लाया गया। जहां परिजनों, ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों व सैनिकों ने पूरे सैनिक सम्मान व नम आंखों के साथ उनको अंतिम विदाई दी। …

उधमसिंह नगर, अमृत विचार। पटियाला के भाखड़ा की इंदिरा नहर में बहे डीप ऑर्डिनेंस यूनिट के सैनिक भुवन चंद्र भट्ट का पार्थिव शरीर गुरुवार को शांतिपुरी के जवाहर नगर स्थित उनके घर लाया गया। जहां परिजनों, ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों व सैनिकों ने पूरे सैनिक सम्मान व नम आंखों के साथ उनको अंतिम विदाई दी।

बता दें कि भुवन अपने माता-पिता के इकलौते पुत्र हैं। सैनिक भुवन का पार्थिव शरीर गुरुवार सात बजे अपने स्वतंत्रता सेनानी जवाहर नगर स्थित आवास पर पहुंचा, जहां उनके अंतिम दर्शन के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। सैनिक का पार्थिव शरीर घर पर पहुंचते ही परिजनों समेत नाते रिश्तेदारों व आसपास-पड़ोस के लोगों की आंखें नम हो गईं।

भुवन के गम में बदहवास पत्नी पूजा, मां ईश्वरी देवी, बहन कुसुम और पिता हरीश दत्त भट्ट बार-बार भुवन के ताबूत से लिपटकर रोते-बिलखते रहे। इस दौरान उनके मुंह से केवल एक ही शब्द निकल रहा था ‘तुम हमें अकेला क्यों छोड़ कर चले गए’। घर पर करीब डेढ़ घंटे के अल्प विश्राम के बाद सभी ने भारत माता की जय, भुवन जब तक सूरज चांद रहेगा तब तक तेरा नाम रहेगा, वंदे मातरम- वंदे मातरम आदि देशभक्ति नारों के साथ भुवन की अंतिम यात्रा निकाली।

शव यात्रा 11.30 बजे रानीबाग स्थित चित्रशिला घाट पर पहुंची, जहां सैनिक भुवन को पूरे सैन्य सम्मान के साथ सशस्त्र सैनिक टुकड़ी ने उन्हें तीन राउंड फायरिंग कर सलामी दी। भुवन की चिता को उनके चचेरे भाई भुवनेश भट्ट व किशोर भट्ट ने मुखाग्नि दी।

संबंधित समाचार