आज का राशिफल: 05 जुलाई 2020
मेष- आज छोटी-मोटी यात्राओं की सम्भावना बनेगी। आपकी योग्यता और कार्यकौशल को बहुत प्रशंसा मिलेगी।नकारात्मक विचारों से दूरी बनाये रखें। कार्य क्षेत्र में नए विचारों का प्रभाव रहेगा। वृष- आज आप अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। विवादों से दूर रहने का प्रयास करें। पारिवारिक मामलों को लेकर थोड़े परेशान रहेंगे। कोई महंगी वस्तु गुम हो …
मेष- आज छोटी-मोटी यात्राओं की सम्भावना बनेगी। आपकी योग्यता और कार्यकौशल को बहुत प्रशंसा मिलेगी।नकारात्मक विचारों से दूरी बनाये रखें। कार्य क्षेत्र में नए विचारों का प्रभाव रहेगा।
वृष- आज आप अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। विवादों से दूर रहने का प्रयास करें। पारिवारिक मामलों को लेकर थोड़े परेशान रहेंगे। कोई महंगी वस्तु गुम हो सकती है।
मिथुन- आज आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपकी नेतृत्व क्षमता की लोग प्रशंसा करेंगे। दिनचर्या संयमपूर्वक रखें। कारोबार में विस्तार की योजना बना सकते हैं। रेस्टोरेन्ट और होटल व्यवसाय से जुड़े लोगों के काम में गति आएगी।
कर्क- आज जॉब में परेशानियां आ सकती हैं। अनावश्यक कार्यों में समय बर्बाद न करें। कफजनित बीमारियां घेर सकती हैं। साझेदारी वाले कार्यों में अलगाव हो सकता है।
सिंह- कला और संगीत से जुड़े लोगों को नए मौके मिल सकते हैं। प्रेम संबंधों के प्रति गंभीर रहेंगे। परिजनों की सलाह आपके लिए काफी अनुकूल रहने वाली है। दोस्तों और बड़े भाई बहनों के सहयोग से प्रगति होगी।
कन्या- अनावश्यक खर्चे आज परिवार में क्लेश का कारण बनेंगे। अवसरों का लाभ लेने में चूक सकते हैं। घर में किसी उत्सव का माहौल रहेगा। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन अवश्य करें।
तुला- आज आत्मविश्वास और पराक्रम में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन आनंदमय रहेगा। तीर्थ यात्रा पर जाने का विचार बना सकते हैं। कार्यक्षेत्र का माहौल बहुत ही अच्छा रहेगा।
वृश्चिक- आज योजनाओं में अवरोध उत्पन्न हो सकता है। पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद बढ़ सकता है। जीवनसाथी आपकी बातों को गंभीरता से नहीं लेगा। बड़ों की सलाह मानने से आपको लाभ होगा।
धनु- आज घर में किसी उत्सव की तैयारी हो सकती है। सोशल मीडिया में काफी सक्रिय रहेंगे। विभिन्न क्षेत्रों से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। जीवन में नई आशा जगेगी। दांपत्य संबंध मधुर रहेंगे।
मकर- आज आपको धैर्य और शांति से काम करना पड़ेगा। मौसमी बीमारियों को लेकर सावधान रहें। व्यापार में उधारी से बचें। घबराहट और चिड़चिड़ापन जैसा महसूस होगा। तनाव दूर करने के लिए मेडिटेशन का सहारा लें।
कुंभ- आज अविवाहित लोगों के विवाह की संभावना बन सकती है। परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों को लेकर उत्साहित रहेंगे। आय में वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा।
मीन- आज आपका स्वास्थ्य काफी अच्छा रहेगा। अपनी क्षमताओं पर विश्वास रखें। कार्यस्थल में नई कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। उच्चाधिकारी आपको प्रोत्साहित करेंगे। अपना मनोबल अच्छा रखें।
