राज्यपाल से मिले अखिलेश यादव, बोले- आजम खान के खिलाफ दर्ज हो रहे हैं फर्जी मुकदमे
लखनऊ। यूपी विधानमंडल के मानसून सत्र के अंतिम दिन यानी आज शुक्रवार को विधान भवन जाने से पहले सपा प्रमुख व सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात की। इस दौरान सपा प्रमुखअखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी के एक दर्जन विधायकों के साथ राज्यपाल को एक ज्ञापन सौंपा। राजभवन में …
लखनऊ। यूपी विधानमंडल के मानसून सत्र के अंतिम दिन यानी आज शुक्रवार को विधान भवन जाने से पहले सपा प्रमुख व सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात की। इस दौरान सपा प्रमुखअखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी के एक दर्जन विधायकों के साथ राज्यपाल को एक ज्ञापन सौंपा।
राजभवन में राज्यपाल से मिलने के बाद बाहर आए अखिलेश यादव ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि हमने आज 12 विधायकों के साथ राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि हमने आज राज्यपाल से भेंट कर हमारी पार्टी के नेता तथा वरिष्ठ विधायक आजम खान के मामले में हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया।

अखिलेश यादव ने कहा कि योगी आदित्यनाथ सरकार आजम खां के खिलाफ दमन वाली नीति अपना रही है। उनके खिलाफ लगातार झूठ फैलाया जा रहा है। अखिलेश यादव ने कहा कि हमने आजम खां के मामले में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से शिकायत की और ज्ञापन सौंपा।
उन्होंने कहा कि आजम खां पर लगातार झूठे मुकदमे लगाए जा रहे हैं और उनके साथ घोर अन्याय हो रहा है। इतना ही नहीं उनके परिवार को भी प्रताडि़त किया जा रहा है। रामपुर में शिक्षा के बड़े केन्द्र बन चुके जौहर विश्वविद्यालय को भी निशाना बनाया जा रहा है।
यह भी पढ़ें:-राज्यपाल से मुलाकात करने राजभवन पहुंचे अखिलेश यादव, कई विषयों पर करेंगे चर्चा
