अयोध्या: लव जेहाद मामले में आरोपी गिरफ्तार, लड़की बरामद, पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोसाईगंज, अयोध्या। जिले के गोसाईगंज कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में सामने आए लव जेहाद के मामलें में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लड़की को बरामद कर लिया है। पीड़ित पिता की तहरीर पर पांच लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई है। मामला गोसाईंगंज कस्बे का है। यहां एक मुस्लिम युवक ने …

गोसाईगंज, अयोध्या। जिले के गोसाईगंज कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में सामने आए लव जेहाद के मामलें में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लड़की को बरामद कर लिया है। पीड़ित पिता की तहरीर पर पांच लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई है। मामला गोसाईंगंज कस्बे का है। यहां एक मुस्लिम युवक ने एक हिंदू लड़की को प्रेमजाल में फंसाकर लाखों की जेवर व एक लाख नगद लेकर फरार हो गया।

लड़की के पिता ने जब युवक के परिवारजनों से शिकायत किया तो धर्म परिवर्तन कर बहू बनाने की धमकी दिया। धर्म परिवर्तन मामले को देखते हुए कोतवाली पुलिस ने पीड़ित पिता की शिकायत पर मुख्य आरोपी सहित पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू कर दी। पीड़ित पिता का आरोप है कि गुरुवार को पड़ोसी मुस्लिम युवक मो मेहताब पुत्र मो वाहिद ने उसकी 19 वर्षीय लड़की को बहला फुसला कर गायब कर दिया।

आरोपी सोने की चैन,चांदी का पायल, ब्रासलेट सहित एक लाख रुपये भी लूट ले गया। एसएचओ केके मिश्र ने बताया कि पीड़ित पिता की शिकायत पर मोहम्मद वाहिद, मोहम्मद वाजिद, मोहम्मद आजम, मोहम्मद आफ़ताब व मोहम्मद आलम के खिलाफ धर्म परिवर्तन समेत विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गयी है। उन्होंने बताया कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लड़की बरामद कर ली गई है।

यह भी पढ़ें:-झांसी में नहीं चलेगा लव जेहाद, युवाओं के हाथ में होगा टेबलेट व स्मार्टफोन: रवि

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका