अयोध्या : निपुण भारत के तहत गुणवत्ता सुधार के लिए स्कूलों की होगी ग्रेडिंग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, अयोध्या। परिषदीय स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधार के लिए अब स्कूलों की ग्रेडिंग की जाएगी। इसके तहत दो सदस्यीय टीम हर ब्लाक में स्कूलों में जाकर पढ़ाई की गुणवत्ता को चेक करेगी और फिर स्कूल को ग्रेड दिया जाएगा। निचला ग्रेड पाने वाले स्कूलों की पढ़ाई की गुणवत्ता में सुधार किया जाएगा। …

अमृत विचार, अयोध्या। परिषदीय स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधार के लिए अब स्कूलों की ग्रेडिंग की जाएगी। इसके तहत दो सदस्यीय टीम हर ब्लाक में स्कूलों में जाकर पढ़ाई की गुणवत्ता को चेक करेगी और फिर स्कूल को ग्रेड दिया जाएगा। निचला ग्रेड पाने वाले स्कूलों की पढ़ाई की गुणवत्ता में सुधार किया जाएगा।

इसी के चलते निपुण भारत के तहत जिले भर में शिक्षकों को ब्लाक वार प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य शिक्षा के स्तर को और भी बेहतर बनाना है। मुख्य विकास अधिकारी अनीता यादव ने बेसिक शिक्षा विभाग के अफसरों को दस दिन के भीतर स्कूलों की ग्रेडिंग तय करने के भी आदेश जारी कर दिए हैं।

उन्होंने जारी आदेश में कहा है कि स्कूलों की ग्रेडिंग की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार राय ने बताया कि ए ग्रेड के तहत 75 से 100, बी के तहत 60 से 74 और सी के अन्तर्गत 50 अंक निर्धारित किए गए हैं। बीएसए संतोष कुमार ने बताया कि निपुण भारत अभियान के तहत स्कूलों की ग्रेडिंग होनी है। इसके लिए तैयारियां की गई हैं। जल्द ही यह काम शुरू होगा। इसके लिए टीमों का गठन किया गया है।

यह भी पढ़ें:- अयोध्या: बाढ़ पीड़ित क्षेत्रों में परिषदीय स्कूलों के बच्चे करेंगे ऑनलाइन पढ़ाई

संबंधित समाचार