अयोध्या : सरकार, एडीए व निगम से जवाब तलब
अमृत विचार, अयोध्या। त्रिलोदकी गंगा के प्रदूषित होने के मामले में अयोध्या एयरपोर्ट अथॉरिटी व कोको कोला कंपनी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। दोनों ही जगह से गंदा पानी छोड़े जाने को लेकर अब श्री सरयू नगर विकास समिति ने ग्रामीणों के हक में मोर्चा खोल दिया है। समिति के अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह ने …
अमृत विचार, अयोध्या। त्रिलोदकी गंगा के प्रदूषित होने के मामले में अयोध्या एयरपोर्ट अथॉरिटी व कोको कोला कंपनी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। दोनों ही जगह से गंदा पानी छोड़े जाने को लेकर अब श्री सरयू नगर विकास समिति ने ग्रामीणों के हक में मोर्चा खोल दिया है। समिति के अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह ने उच्च न्यायालय लखनऊ में जनहित याचिका दाखिल कर दी। कोर्ट ने मामले का संज्ञान लेते हुए प्रदेश सरकार, अयोध्या विकास प्राधिकरण (एडीए) व नगर निगम से जवाब मांगा है। साथ ही फैक्ट्री को नोटिस जारी करने पर अगले दिन विचार करने का निर्णय लिया है।
अवेधश सिंह ने बताया कि सोहावल से निकलकर जनौरा गंजा घाट 48 किलोमीटर लंबी त्रिलोदकी गंगा राजस्व अभिलेखों में बाहा के रूप में दर्ज है। उन्होंने उच्च न्यायालय में जनहित याचिका डाल दी। उनके वकील ओंकार नाथ तिवारी ने बताया कि न्यायमूर्ति देवेंद्र कुमार उपाध्याय व न्यायमूर्ति सौरभ श्रीवास्तव की डबल बेंच के सामने बहस की गई कि कलेक्टर द्वारा बाहा त्रिलोदकी गंगा का स्वरूप बदलकर उसे बंजर में परिवर्तित करते हुए हवाई अड्डे के विस्तार के लिए जमीन दे दी है।
जिससे नैसर्गिक प्रवाह व वर्षा जल का बहाव रोक दिया गया है व पर्यावरणीय असंतुलन व बाहो पर निर्भर जीव जंतुओं के जीवन पर संकट उत्पन्न हो गया है, जो नियम के विरुद्ध है। सरकारी वकील ने कोर्ट को बताया बाहा का वैकल्पिक स्थानों का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। इस दौरान कोर्ट ने प्रदेश सरकार, अयोध्या विकास प्राधिकरण (एडीए)व नगर निगम से जवाब मांगा है। साथ ही अमृत बाटलर्स कोको कोला फैक्ट्री को नोटिस जारी करने पर अगले दिन विचार करने का निर्णय लिया है।
बता दें कि ग्राम सभा गंजा, पूरे हुसैन खाँ, जनौरा देहात, हांसापुर के निवासियों के अनुसार मांग पत्र में फसल व मकानों की सुरक्षा के लिए त्रिलोदकी गंगा का संरक्षण व सफाई जनहित में आवश्यक है। यहां त्रिलोदकी गंगा के कुछ स्थानोंपर खुदाई हो रही है, उसे एयरपोर्ट के निर्माण के साथ-साथ पूरी तरह नष्ट किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें:- अयोध्या: सरयू नदी लाल निशान के पार, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट
