शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ में थलपति विजय की एंट्री! फैंस बोले- ‘दो किंग्स एक साथ’

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। सुपरस्टार शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म ‘जवान’ इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म में साउथ सुपरस्टार थलपति विजय भी नजर आने वाले हैं। इसके बारे में खुद ‘जवान’ के डायरेक्टर एटली ने हिंट दिया है। दरअसल, एटली ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें उनके …

मुंबई। सुपरस्टार शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म ‘जवान’ इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म में साउथ सुपरस्टार थलपति विजय भी नजर आने वाले हैं। इसके बारे में खुद ‘जवान’ के डायरेक्टर एटली ने हिंट दिया है। दरअसल, एटली ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें उनके साथ शाहरुख खान और थलपति विजय नजर आ रहे हैं।

‘जवान’ में स्पेशल अपीयरेंस दे सकते हैं थलपति विजय

एटली ने अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की एक फोटो शेयर कर लिखा, “मैं अपने बर्थडे पर और क्या मांग सकता हूं। मेरे पिलर्स के साथ मेरा अब तक का सबसे बेस्ट बर्थडे। मेरे प्रिय शाहरुख खान सर और मेरा भाई विजय थलपति।’ इस फोटो को देखने के बाद लोग कयास लगा रहे हैं कि इस फिल्म में थलपति विजय की स्पेशल अपीयरेंस होने वाली है।

https://twitter.com/TumhiDekhooNaa/status/1572994467162128388?s=20&t=N97237MmdW96OXlQ1ghJCg

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा फोटो

इस फोटो में विजय और शाहरुख खान साथ में पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं तीनों मैचिंग ब्लैक आउटफिट्स में दिखाई दे रहे हैं। इस फोटो को देखने के बाद फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं। वहीं ट्विटर पर शाहरुख और थलपति विजय ट्रेंड हो रहा है। फैंस दोनों स्टार्स को ‘शेर’ और ‘किंग’ बता रहे हैं। कुछ फैंस का कहना यह भी है कि दोनों स्टार्स का कॉम्बो फायर होगा। कुछ का कहना है कि यह साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फोटो है।

दो जून 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ‘जवान’

गौरतलब है कि ‘जवान’ को एटली ने लिखा है और उसे निर्देशित कर रहे हैं।इस फिल्म को हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ समेत पांच भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। यह फिल्म शाहरुख खान के प्रोडक्शन हाउस ‘रेड चिलीज एंटरटेनमेंट’ के बैनर तले बन रही है। ‘जवान’ दो जून 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में शाहरुख खान के अलावा नयनतारा और सान्या मल्होत्रा भी लीड रोल में होंगे।

 

ये भी पढ़ें : माधुरी दीक्षित की फिल्म ‘मजा मा’ का आया ट्रेलर, इस दिन होगी रिलीज

संबंधित समाचार