हरदोई: जब रेप की शिकार नाबालिग हुई गर्भवती, तब पुलिस को याद आया फर्ज, जानिये क्या है पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई, अमृत विचार। इंसानियत को झकझोर देने वाला एक ऐसा मामला सामने आया है कि जिसे सुन कर शर्मिन्दगी आने लगेगी। दरिंदें किस्म के युवक ने 15 साल की एक मूक-बधिर किशोरी को अकेला पा कर उसे अपनी हवस का शिकार बना डाला। शिकायत पुलिस के कानों तक पहुंची,लेकिन उसने कोई एक्शन नहीं लिया। किशोरी …

हरदोई, अमृत विचार। इंसानियत को झकझोर देने वाला एक ऐसा मामला सामने आया है कि जिसे सुन कर शर्मिन्दगी आने लगेगी। दरिंदें किस्म के युवक ने 15 साल की एक मूक-बधिर किशोरी को अकेला पा कर उसे अपनी हवस का शिकार बना डाला। शिकायत पुलिस के कानों तक पहुंची,लेकिन उसने कोई एक्शन नहीं लिया। किशोरी जब गर्भवती हुई तो दरिंदगी की इस दास्तां का खुलासा हुआ है। एसपी तक बात पहुंची तो पुलिस को अपना फर्ज़ याद आया और उसने दरिंदें युवक के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए छानबीन शुरू कर दी है।

बताया गया है कि शाहाबाद कोतवाली के एक गांव में 15 साल की मूक-बधिर किशोरी घर में अकेली रहती थी। उसका बाप आंझी-शाहाबाद रेलवे स्टेशन पर मज़दूरी करता है। वह अपनी मूक-बधिर बेटी को अकेला छोड़ कर काम पर चला जाता था। इसी बीच कुलदीप नाम के दरिंदे की उस पर गंदी नज़र पड़ गई। कुलदीप ने उस किशोरी को घर में अकेला पा कर उसके साथ दुष्कर्म कर डाला। उसका बाप जब घर वापस लौटा, उसने किशोरी की हालत देखी और अपनी शिकायत ले कर आंझी पुलिस चौकी पहुंचा। जहां उसने अपनी बात कही, लेकिन पुलिस ने उसकी बात तो सुन ली, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया।

मिली जानकारी के अनुसार इसके कुछ महीने बाद जब उस किशोरी की बड़ी बहन आई और अपनी मूक-बधिर छोटी बहन की हालत देखी। उसे कुछ शक हुआ तो उसने डाक्टर से राय ली। डाक्टर ने बताया कि किशोरी 7 महीने की गर्भवती है।

परिजनों की मानें उसने जब अपनी बहन से पूछा तो उसने इशारों में बताया कि उसके साथ कुलदीप ने घिनौना खेल खेला था। इसके बाद उस किशोरी का बाप एसपी राजेश द्विवेदी को अपनी फरियाद सुनाने पहुंचा। इस बारे में एएसपी पश्चिमी दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया है कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने आरोपी युवक जोकि फरार बताया गया है,की सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें-ISI से जुड़े आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, AK-56 राइफल, दो मैगजीन भी बरामद

संबंधित समाचार