बहराइच: क्षतिग्रस्त पुलिया से टकराई स्कूली बस, बाल-बाल बचे बच्चे
बहराइच। जिले के गंगापुर में संचालित जेएस एकेडमी स्कूल के छात्र शुक्रवार को पढ़ाई करने के बाद वापस मिनी बस से अपने घर जा रहे थे। कोतवाली मुर्तिहा क्षेत्र में तभी क्षतिग्रस्त पुलिया और मार्ग से बस अनियंत्रित हो गई। चालक के सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। बस को बाहर निकालने के बाद सभी …
बहराइच। जिले के गंगापुर में संचालित जेएस एकेडमी स्कूल के छात्र शुक्रवार को पढ़ाई करने के बाद वापस मिनी बस से अपने घर जा रहे थे। कोतवाली मुर्तिहा क्षेत्र में तभी क्षतिग्रस्त पुलिया और मार्ग से बस अनियंत्रित हो गई। चालक के सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। बस को बाहर निकालने के बाद सभी छात्रों को उनके घर भेजा गया।
मिहीपुरवा विकास खंड अंतर्गत कठौतिया दुर्गा गौडी मार्ग पर पुलिया काफी क्षतिग्रस्त है। इससे आए दिन बड़ा हादसा होता है। शुक्रवार को बड़ा हादसा होने से टल गया। गंगापुर में संचालित जेएस एकेडमी विद्यालय में पढ़ाई के बाद अवकाश हुआ। जिस पर स्कूल के छात्र मिनी बस से अपने घरों को रवाना हुए। बस पुलिया पर पहुंची। तभी क्षतिग्रस्त पुलिया पर मिनी बस अनियंत्रित होकर टकरा गई।
चालक ने सूझबूझ से बस को रोक लिया। इसके बाद सभी छात्रों को बस से बाहर निकाला। सूचना पाकर स्कूल के प्रबंधक प्रियेश कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने आसपास के ग्रामीणों की मदद से बस को साइड से अलग करवाया। इसके बाद सभी को घर भेजा। क्षतिग्रस्त पुलिया से हादसा होने से टल गया। क्षेत्र के लोगों ने हो रहे हादसे को देखते हुए मार्ग और पुलिया दुरुस्त किए जाने की मांग की है।
यह भी पढ़ें:-बरेली: एक घंटे से अधिक स्कूली बसों में सफर नहीं करेंगे छात्र, आदेश जारी
