हल्द्वानी: पिकअप व वाहन के टक्कर में बाइक सवार की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। पिकअप वाहन की टक्कर में एक बाइक सवार की मौत हो गई। बाइक सवार ठेकेदारी का काम करता था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। अभी तक किसी की ओर से पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है। जानकारी के मुताबिक भगवानपुर बिचला मुखानी निवासी विनोद कुमार(45) पुत्र …

हल्द्वानी, अमृत विचार। पिकअप वाहन की टक्कर में एक बाइक सवार की मौत हो गई। बाइक सवार ठेकेदारी का काम करता था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। अभी तक किसी की ओर से पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है।

जानकारी के मुताबिक भगवानपुर बिचला मुखानी निवासी विनोद कुमार(45) पुत्र चना राम पिडकुल में काम करता था। गुरुवार रात वह बाइक से बैलपड़ाव लौट रहा था। लामाचौड़ के पास उसकी बाइक को पिकअप वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे एक निजी अस्पताल ले आए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सौंप दिया है। पुलिस के मुताबिक मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है। फिलहाल किसी ने भी तहरीर नहीं दी है।

संबंधित समाचार