अयोध्या : आयुष्मान भारत योजना को 4 साल पूरे, 60 फ़ीसदी ने उठाया निशुल्क उपचार का लाभ
अमृत विचार अयोध्या। शुक्रवार को आयुष्मान भारत योजना को 4 साल पूरे हो गए। 23 सितंबर 2018 को पीएम मोदी ने झारखंड के रांची से इस योजना का श्रीगणेश किया था। जिले में 60 फ़ीसदी गोल्डन कार्ड धारकों ने निशुल्क स्वास्थ्य सेवा का लाभ उठाया है। हालांकि इनमें निजी चिकित्सालय में उपचार कराने वालों की …
अमृत विचार अयोध्या। शुक्रवार को आयुष्मान भारत योजना को 4 साल पूरे हो गए। 23 सितंबर 2018 को पीएम मोदी ने झारखंड के रांची से इस योजना का श्रीगणेश किया था। जिले में 60 फ़ीसदी गोल्डन कार्ड धारकों ने निशुल्क स्वास्थ्य सेवा का लाभ उठाया है। हालांकि इनमें निजी चिकित्सालय में उपचार कराने वालों की तादाद सरकारी अस्पताल से तीन गुना से ज्यादा है।
आयुष्मान भारत योजना की वर्षगांठ पर कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में जिला अधिकारी नितीश कुमार ने बताया कि आर्थिक रूप से पिछड़े और गरीब वर्ग को ज्यादा से ज्यादा इस योजना से जोड़कर 5 लाख प्रति वर्ष तक निशुल्क स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने के लिए जहां मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना चलाई जा रही है।
वहीं अन्त्योदय कार्ड धारक और श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिकों के भी गोल्डन कार्ड बनाए जा रहे हैं। ज्यादा से ज्यादा लोगों को कार्ड उपलब्ध कराने के लिए 15 सितंबर से आयुष्मान पखवाड़ा शुरू किया गया है और ग्राम पंचायत स्तर पर कार्ड बनवाया जा रहा है। सीएचसी, पीएचसी के अलावा नजदीकी सीएससी के अलावा पंचायत सहायक से संपर्क कर कार्ड बनवा सकते हैं।
उन्होंने बताया कि बेहतर इलाज के लिए कार्ड धारक पीजीआई, केजीएमसी, लोहिया समेत योजना से संबंद्ध निजी चिकित्सालय में अपना उपचार करा सकते हैं। उन्होंने लाभार्थियों को कार्ड बांटा और उत्कृष्ट कार्य के लिए लोगों को सम्मानित भी किया।
सीएमओ डॉ अजय राजा ने बताया कि जिले में पात्र कुल 11,12,669 के सापेक्ष अब तक 31 फ़ीसदी 3,41,035 लाभार्थी और 2,49,274 परिवारों के सापेक्ष 54 फीसदी 1,34,152 परिवारों को आयुष्मान कार्ड उपलब्ध कराया गया है। 20614 आयुष्मान कार्ड धारकों ने योजना का लाभ हासिल किया है।
जिसमें 15 374 ने निजी चिकित्सालय और 4220 ने सरकारी चिकित्सालयों में इलाज कराया है। जिले में सुविधा के लिए 18 निजी चिकित्सालयों को भी योजना से संबद्ध किया गया है। कार्ड बनवाने के लिए आधार कार्ड परिवार का राशन कार्ड अथवा परिवार रजिस्टर की कॉपी आवश्यक है।
यह भी पढ़ें:- बहराइच: आयुष्मान भारत योजना के तहत कैंसर पीड़ितों का अब होगा मुफ्त में इलाज
