हल्द्वानी: महादेव गिरि संस्कृत महाविद्यालय ने कालीचौड़ मंदिर में रोपे पौधे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। श्री महादेव गिरि संस्कृत महाविद्यालय देवलचौड़ की ओर से श्राद्ध पक्ष में कालीचौड़ के जंगलों में फलदार पौधे रोपे गए। प्राचार्य डॉ. नवीन चन्द्र जोशी ने बताया कि वर्ष 2008 से लगातार पितृपक्ष में पितरों की स्मृति में जंगलों में पौधे लगाते आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि जंगली जानवर को जंगल …

हल्द्वानी, अमृत विचार। श्री महादेव गिरि संस्कृत महाविद्यालय देवलचौड़ की ओर से श्राद्ध पक्ष में कालीचौड़ के जंगलों में फलदार पौधे रोपे गए। प्राचार्य डॉ. नवीन चन्द्र जोशी ने बताया कि वर्ष 2008 से लगातार पितृपक्ष में पितरों की स्मृति में जंगलों में पौधे लगाते आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि जंगली जानवर को जंगल में भोजन मिल सकें इस निमित्त पितरों की स्मृति में सामूहिक पौधरोपण कार्यक्रम भी करते हैं।

श्री कालीचौड़ मंदिर समिति अध्यक्ष पंकज बिष्ट ने भी साथियों के साथ पौधे रोपे। महाविद्यालय के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. चन्द्र बल्लभ बेलवाल ने वृक्षों के महत्व पर प्रकाश डाला। इस दौरान महेश जोशी, अनुराग जोशी, भास्कर नैनवाल,  नीरज पंत, नीरज बड़ौला, चन्द्र शेखर तिवारी आदि मौजूद थे।

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा