लखनऊ : नहाते समय महिला का बनाया अश्लील वीडिया, ब्लैकमेल कर किया सामूहिक दुष्कर्म

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, लखनऊ । राजधानी में एक फिर शर्मनाक वाक्या उजागार हुआ है। कुछ लोगों ने महिला का नहाते वक्त अश्लील वीडियो बना लिया। पीड़ित ब्लैकमेल कर सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी महिला को धमकाते हुए वहां से भाग निकले। इस घटना के सम्बन्ध में महिला ने हसनगंज कोतवाली मे मुकदमा दर्ज कराया है। …

अमृत विचार, लखनऊ । राजधानी में एक फिर शर्मनाक वाक्या उजागार हुआ है। कुछ लोगों ने महिला का नहाते वक्त अश्लील वीडियो बना लिया। पीड़ित ब्लैकमेल कर सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी महिला को धमकाते हुए वहां से भाग निकले। इस घटना के सम्बन्ध में महिला ने हसनगंज कोतवाली मे मुकदमा दर्ज कराया है। महिला का कहना है कि सामूहिक दुष्कर्म में एक विदेशी शख्स भी शामिल है। आरोपियों ने उसका अश्लील वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी वायरल कर दिया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए तफ्तीश शुरू कर दी है।

हसनगंज थानाक्षेत्र की रहने वाली महिला ने बताया कि उसका पति मुम्बई में नौकरी करता है। वह अपने मायके में रहती है। पीड़िता का आरोप है कि नहाते वक्त उसका अश्लील वीडियो एक व्यक्ति ने बना लिया।

इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी दी जाने लगी। डरा-धमकाकर नशीली दवा खिलाई गई और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। विरोध करने पर पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी गई। इसका बाद में पीड़िता का अश्लील वीडियो बनकर एक एप के जरिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कर दिया गया।

तहरीर के आधार पर पुलिस ने असलम, अहमद, दानिश, लाला, अली हसन, शरीफ, अनिल, एक विदेशी नागरिक समेत नौ लोगों के खिलाफ गैंगरेप सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें:- सामूहिक दुष्कर्म के बाद जिंदा जलाई गई नाबालिग की इलाज के दौरान मौत

संबंधित समाचार