मथुरा: हेमा मालिनी दिव्यांगों को बांटेंगी ट्राई साइकिल, राजीव भवन के परिसर में होगा कैंप का आयोजन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मथुरा, अमृत विचार। मथुरा ब्लाक और उसके आसपास रहने वाले दिव्यांगों को शनिवार करीब 11 बजे ट्राईसाइकिल व अन्य कृत्रिम वितरण होंगे। राजीव भवन के परिसर में आयोजित होने वाले इस कैंप में सांसद हेमा मालिनी के साथ ही अन्य जनप्रतिनिधि अपने हाथों से दिव्यांगों को कृत्रिम अंग वितरित करेंगे। जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी विजय …

मथुरा, अमृत विचार। मथुरा ब्लाक और उसके आसपास रहने वाले दिव्यांगों को शनिवार करीब 11 बजे ट्राईसाइकिल व अन्य कृत्रिम वितरण होंगे। राजीव भवन के परिसर में आयोजित होने वाले इस कैंप में सांसद हेमा मालिनी के साथ ही अन्य जनप्रतिनिधि अपने हाथों से दिव्यांगों को कृत्रिम अंग वितरित करेंगे।

जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी विजय लक्ष्मी मौर्या ने बताया कि कृत्रिम अंग सहायक उपकरण वितरण कैंप में 75 ट्राई साईकिल वितरित की जाएंगी। इसके साथ ही दिव्यांगों को अन्य कृतिम उपकरण भी प्रदान किए जाएंगे उन्होंने बताया कि बताया कि 2022- 23 में वितरित होने वाली ट्राई साइकिलों की खरीदारी हुई है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष विभाग द्वारा 255 दिव्यांगों को ट्राईसाइकिल वितरित की गई थीं।

यह भी पढ़ें- मथुरा: करंट की चपेट में आने से युवक की मौत, फैक्ट्री में काम के दौरान हुआ हादसा

संबंधित समाचार