कानपुर: दीवाली से पहले ट्रेनें फुल, निरस्त होने से बढ़ी परेशानी
कानपुर, अमृत विचार। दीवाली आने में भले ही अभी एक महीने से ऊपर का समय है। लेकिन पहले ही ट्रेनों में सीटें फुल हो गई हैं। त्योहार को देखते हुए लोगों ने अभी से सीटें बुक करा ली हैं। जिससे अब टिकट बुक कराने के लिए यात्रियों को परेशान होना पड़ रहा है। अब स्पेशल …
कानपुर, अमृत विचार। दीवाली आने में भले ही अभी एक महीने से ऊपर का समय है। लेकिन पहले ही ट्रेनों में सीटें फुल हो गई हैं। त्योहार को देखते हुए लोगों ने अभी से सीटें बुक करा ली हैं। जिससे अब टिकट बुक कराने के लिए यात्रियों को परेशान होना पड़ रहा है। अब स्पेशल ट्रेनों का ही सहारा है। सबसे ज्यादा मुंबई रूट की ट्रेनों में सीटों को लेकर किल्लत है। मुंबई रूट की नियमित ट्रेनें पुष्पक एक्सप्रेस, कुशीनगर एक्सप्रेस, राप्तीसागर एक्सप्रेस, गोरखपुर-पनवेल, गोरखपुर-एलटीटी, काशी महाकाल एक्सप्रेस ट्रेनों में सीटें नहीं हैं। जिसके बाद रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों को दिसंबर तक बढ़ा दिया है।
तीन जोड़ी ट्रेनें निरस्त
रेलवे ने प्रतापगढ़ यार्ड में नॉन इंटरलॉकिंग का काम होने से कानपुर से प्रतापगढ़ के बीच प्रतिदिन चलने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस समेत तीन जोड़ी ट्रेनों को निरस्त करने का फैसला लिया है। 23 सितंबर से तीन अक्तूबर तक ये ट्रेनें निरस्त की गई हैं। उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ डॉ. शिवम शर्मा ने बताया कि ट्रेन नंबर 14123 प्रतापगढ़ -कानपुर सेंट्रल इंटरसिटी एक्सप्रेस 23 सितंबर से तीन अक्तूबर तक और वापसी में 14124 कानपुर सेंट्रल-प्रतापगढ़ इंटरसिटी एक्सप्रेस दो अक्तूबर तक निरस्त रहेगी। ट्रेन नंबर 01823/01824 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-लखनऊ एक्सप्रेस 23 सितंबर से तीन अक्तूबर तक, ट्रेन नंबर 05379 लखनऊ-कासगंज एक्सप्रेस 23 सितंबर से चार अक्तूबर और वापसी में ट्रेन नंबर 05380 कासगंज-लखनऊ एक्सप्रेस 23 सितंबर से तीन अक्तूबर तक निरस्त रहेगी।
इन स्पेशल ट्रेनों में का सहारा
03125 कोलकाता-अजमेर स्पेशल हर शनिवार को 25 अक्तूबर तक।
03126 अजमेर-कोलकाता स्पेशल हर बुधवार को 26 अक्तूबर तक।
09117 सूरत सूबेदारगंज साप्ताहिक सात अक्तूबर से 25 नवंबर तक।
09118 सूबेदारगंज सूरत आठ अक्तूबर से 26 नवंबर तक।
01905 कानपुर सेंट्रल अहमदाबाद सुपरफास्ट तीन अक्तूबर से 26 दिसंबर तक।
09185 मुंबई सेंट्रल कानपुर अनवरगंज साप्ताहिक शनिवार एक अक्तूबर से 26 नवंबर तक।
09186 कानपुर अनवरगंज-मुंबई सेंट्रल को हर रविवार दो अक्तूबर से 27 नवंबर तक।
09106 अहमदाबाद से कानपुर सेंट्रल हर मंगलवार चार अक्तूबर से 27 दिसंबर तक।
यह भी पढ़ें-हल्द्वानी: डिपो के पास डग्गामार वाहनों पर निगाह रखने को टीम गठित
