मथुरा: किसानों के लिए कहर बनी बेमौसम बारिश, उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मथुरा/कोसीकलां, अमृत विचार। राष्ट्रीय किसान मजदूर संघ एवं संयुक्त भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले पदाधिकारियों ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी छाता स्वेता सिंह को दिया। राष्ट्रीय किसान मजदूर संघ के प्रांतीय अध्यक्ष दीपक चौधरी ने बताया कि पिछले कई दिन से हो रही बेमौसम बारिश और हवा के साथ धान की …

मथुरा/कोसीकलां, अमृत विचार। राष्ट्रीय किसान मजदूर संघ एवं संयुक्त भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले पदाधिकारियों ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी छाता स्वेता सिंह को दिया।

राष्ट्रीय किसान मजदूर संघ के प्रांतीय अध्यक्ष दीपक चौधरी ने बताया कि पिछले कई दिन से हो रही बेमौसम बारिश और हवा के साथ धान की फसल के लिए कहर बन कर आई  है। बारिश से धान की फसल पानी में गिरकर चौपट हो गई। खेतों में पानी भरने से आलू और सरसों की बुवाई भी प्रभावित होने की आशंका है। बारिश का असर सबसे ज्यादा धान की फसल करने वाले किसानों के ऊपर पड़ा है। यदि सरकार ने किसानों की मदद नहीं की तो उनके सामने भूखों मरने की नौबत आ जाएगी।

उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से 50 हजार रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से मुआवजा देने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में किशन सिंह, भीम सिंह, राजकुमार लाहौरी, देवकीनंदन, पप्पू, दीना, दिगंबर, किसन मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें- मथुरा: ऑनलाइन ठगी पर नहीं लग रही रोक, लाटरी निकालने के नाम पर लगाया सवा लाख रुपए का चूना

संबंधित समाचार