अयोध्या : बीमारियों की गिरफ्त में आए बाढ़ पीड़ित, 25 का हुआ परीक्षण

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, पूराबाजार/ अयोध्या। बाढ़ प्रभावित पूराबाजार क्षेत्र में तेजी के साथ बाढ़ पीड़ित बीमारियों की गिरफ्त आने लगे हैं। गांवों से घटते हुए पानी के बाद बीमारियों का प्रकोप फैलने लगा है। शुक्रवार को करीब 25 बाढ़ पीड़ितों को दवा दी गई। हालांकि बाढ़ पीड़ितों का कहना है कि दवा से लाभ नहीं हो …

अमृत विचार, पूराबाजार/ अयोध्या। बाढ़ प्रभावित पूराबाजार क्षेत्र में तेजी के साथ बाढ़ पीड़ित बीमारियों की गिरफ्त आने लगे हैं। गांवों से घटते हुए पानी के बाद बीमारियों का प्रकोप फैलने लगा है। शुक्रवार को करीब 25 बाढ़ पीड़ितों को दवा दी गई। हालांकि बाढ़ पीड़ितों का कहना है कि दवा से लाभ नहीं हो रहा है।

तहसील सदर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र मूडाडीहा माझा, उरदाहवा, पूरे चेतन, सलेमपुर, पिपरी संग्राम संक्रामक रोगों ने पैर पसार लिए हैं। यहां अधिकतर बाढ़ पीड़ित तेज बुखार,जुकाम और बदन दर्द की चपेट में आ रहे हैं।

इनमें बच्चे और बुजुर्ग व महिलाएं सभी शामिल हैं। जिनमें अरूण, मनीष, सुरेंद्र ,आरती , मालती , संजू, कंचन ,बबीता ,आदर्श ,मीना रिमझिम ,अजय , भागीरथी , नंदकिशोर ,लालजी ,धर्मेंद्र , विजय, रिंकू ,केशव राम ,सुग्रीम ,रोशनलाल ,बृजेश, रामप्रताप, श्यामू , विजय समेत काफी संख्या में लोग बीमार हो गए हैं।

दशरथ समाधि स्थल पर बनी बाढ़ चौकी में सीएससी पूरा बाजार के डॉक्टर हर्ष कुमार ,डॉ सुधा श्रीवास्तव ,फार्मासिस्ट अवधेश यादव, एएनएम रेखा की ड्यूटी लगाई गई है।

यह भी पड़ें:- कानपुर : मासिक धर्म बंद होने पर स्वास्थ्य परीक्षण जरूरी, गोष्ठी में महिलाओं को दी गयी जरूरी जानकारी

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

भाजपा जिलाध्यक्ष राम सिंह वर्मा का भव्य स्वागत, बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने को लेकर हुआ मंथन
बाराबंकी में फेलोशिप की छात्राओं के लिए कार्यशाला का आयोजन, इंटरनेट के इस्तेमाल को लेकर दिए टिप्स
असम पहुंचे PM मोदी : राज्य के प्रथम CM बोरदोलोई की प्रतिमा का किया अनावरण, कहा- देश के भविष्य का नया सूर्योदय पूर्वोत्तर से ही होगा
बुलंदशहर : हाईवे पर मां-बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म में 5 दोषी करार, 22 दिसंबर को सजा सुनाएगा कोर्ट, तीन हैवानों की हो चुकी मौत
कुशीनगर : भगवान बुद्ध के दर्शन को पहुंची दलाई लामा की बहन, जेट्सन पेमा ने मंदिर में की प्रार्थना