सीतापुर: प्रिंसिपल ने डांटा तो छात्र ने मार दी गोली, हालत गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर। यूपी के सीतापुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां छात्र को डांटने वाले टीचर पर गोलियां बरसा दी गईं।  वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। शनिवार सुबह सदरपुर थाना क्षेत्र के जहांगीराबाद कस्बे में आदर्श रामस्वरूप इण्टर कॉलेज में हुई वारदात के बाद गंभीर अवस्था में घायल को …

सीतापुर। यूपी के सीतापुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां छात्र को डांटने वाले टीचर पर गोलियां बरसा दी गईं।  वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। शनिवार सुबह सदरपुर थाना क्षेत्र के जहांगीराबाद कस्बे में आदर्श रामस्वरूप इण्टर कॉलेज में हुई वारदात के बाद गंभीर अवस्था में घायल को जिला अस्पताल लाया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना सदरपुर थाना क्षेत्र के जहांगीराबाद कस्बे की है। यहां आदर्श रामस्वरूप इण्टर कॉलेज में प्रधानाध्यापक पद पर राम सिंह की नियुक्ति है।

बताते हैं कि कॉलेज के दो छात्र शुक्रवार को छुट्टी के बाद आपस में झगड़ रहे थे। जब प्रधानाध्यापक को ये बात पता चली तो वे बाहर निकल आए और उन्होंने दोनों छात्रों को डॉटा- फटकारा। बस इतनी सी ही बात एक छात्र को बुरी लग गई और शनिवार सुबह वो कॉलेज पहुंचा। यहां जैसे ही उसका सामना प्रधानाध्यापक राम सिंह से हुआ तो उसने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं।

बताते हैं कि दो गोलियां टीचर को लगीं और फिर कॉलेज परिसर और उसके बाहर अफरातफरी मच गई। टीचर को तड़पता छोड़कर छात्र मौके से फरार हो गया। खबर पाकर चौकी पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। गंभीर अवस्था में घायल टीचर को जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें:-Sidhu Moose Wala की हत्या के बाद Mika Singh ने पोस्ट शेयर कर बयां किया अपना दर्द, कहा- आज मुझे शर्म…

संबंधित समाचार