अमरोहा : गंगा नदी उफान पर, कर रही कटान, डीएम ने सभी बाढ़ चौकियों को किया अलर्ट
गजरौला (अमरोहा),अमृत विचार। लगातार हो रही बारिश से बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। गंगा नदी का पानी उफान पर आने के कारण घाट किनारे की झोपड़ियां जलमग्नन हो गई। जबकि घबराए पुरोहितयों ने अपनी झोपड़ी को किनारे पर रख लिया है। उफान पर आई गंगा ने अब कटान करनी शुरू कर दिया है। लिहाजा …
गजरौला (अमरोहा),अमृत विचार। लगातार हो रही बारिश से बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। गंगा नदी का पानी उफान पर आने के कारण घाट किनारे की झोपड़ियां जलमग्नन हो गई। जबकि घबराए पुरोहितयों ने अपनी झोपड़ी को किनारे पर रख लिया है। उफान पर आई गंगा ने अब कटान करनी शुरू कर दिया है। लिहाजा जिलाधिकारी ने सभी बाढ़ चौकियों को अलर्ट किया है। मौजूदा समय में पितृ विसर्जन अमावस्या की तैयारियां चलने के कारण अधिकारियों की बेचैनी बढ़ गई है।
पितृ अमावस्या से पहले तिगरी गंगा का जलस्तर बढ़ गया है। जिस कारण अमावस्या को लेकर चल रही तैयारियां भी प्रभावित होने लगी हैं। बिजनौर बैराज से पानी नहीं छोड़े जाने के बाद जलस्तर के बढ़ने से जिम्मेदार अफसर परेशान हैं। बताया जा रहा है कि बीते कई दिन से लगातार बारिश होने से गंगा के संपर्क नालों में पानी आना शुरू हो गया है। नालों का पानी गंगा में जा रहा है। बिजनौर बैराज से भी 42890 क्यूसेक पानी तिगरी गंगा में छोड़ा गया है। इससे तिगरी गंगा का जलस्तर बढ़ गया है। गंगाघाट पानी में डूब गए हैं और झोपड़ियां भी जलमग्न हो गई हैं। बारिश बंद नहीं हुई तो जलस्तर अभी और बढ़ने की संभावना है। ऐसे में अधिकारियों को और ज्यादा सतर्कता बरतनी होगी।
जिलाधिकारी बालकृष्ण त्रिपाठी ने बताया कि गंगा का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ चौकियों को अलर्ट करने के साथ ही पल-पल की जानकारी ली जा रही है। पितृ विर्सजन अमावस्या को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि तिगरी में गंगा घाटों पर सभी तैयारियों को पूरा कर लिया जाए।
ये भी पढ़ें : अमरोहा: ‘प्रसव की सुविधा जनपद के सभी चिकित्सालय में होनी चाहिए’
