संभल : प्रशासन की लापरवाही या अनदेखी, आबादी में संचालित मेंथा फैक्ट्रियों से हादसे का खतरा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल,अमृत विचार। घनी आबादी में खुलेआम मेंथा आयल से मेंथा उत्पाद बनाने की फैक्ट्रियां चल रही हैं और प्रशासन ने इस खतरे से पूरी तरह से आंखें मूंद रखी हैं। इसे प्रशासन की लापरवाही या अनदेखी कहा जाएगा। शहर में छोटी बड़ी एक दर्जन से अधिक संचालित मेंथा फैक्ट्रियों में आए दिन आग लगने की …

संभल,अमृत विचार। घनी आबादी में खुलेआम मेंथा आयल से मेंथा उत्पाद बनाने की फैक्ट्रियां चल रही हैं और प्रशासन ने इस खतरे से पूरी तरह से आंखें मूंद रखी हैं। इसे प्रशासन की लापरवाही या अनदेखी कहा जाएगा। शहर में छोटी बड़ी एक दर्जन से अधिक संचालित मेंथा फैक्ट्रियों में आए दिन आग लगने की घटना होती रहती हैं। जिससे पूरा मोहल्ला बडे़ हादसे की आशंका से सहम जाता है। मोहल्लों के लोग हर वक्त दहशत के साये में रहते हैं लेकिन फैक्ट्री स्वामी के रसूख के सामने कोई कुछ कह भी नहीं पाता है।

बुधवार को नगर के मोहल्ला कोर्ट पूर्वी की गली में चल रही में पुत्तन भारद्वाज की मेंथा फैक्ट्री में अचानक आग लग गई थी। आग की लपटें देख आसपास में रहने वाले लोग जान बचाने के लिए घरों से निकल कर भागने लगे। लोगों को फैक्ट्री में रखे मेंथा के सैकड़ों ड्रम फटने से होने वाली तबाही का डर सता रहा था। बेबस मोहल्ले वालों ने बड़ी तबाही से बचने के लिए अपनी जान को खतरे में डालकर वहां की आग तो बुझाई। आग बुझने के बाद आई दमकल विभाग की गाड़ी गली पतली होने की वजह से फर्म तक नहीं पहुंच सकी। जबकि दमकल विभाग के द्वारा ही फर्म में आग से बचने के मानक पूरे होने की पुष्टि की गई होगी। शायद तब यह सब देखे बिना ही फर्म को प्रमाण पत्र दे दिया था।

मेंथा फर्म में मेंथा के तेल से वोल्ड बनाने की क्रिया में तेल को आग द्वारा गर्म किया जाता है। उस वक्त ही अक्सर आग लगने की घटना होती है। दरअसल मेंथा फर्म का लाइसेंस बनवाते वक्त में उसकी नियमावली के अनुसार फैक्ट्री को घनी आबादी से दो किलोमीटर दूरी पर दर्शाया जाता है। संभल के घनी आबादी वाले मोहल्लों में जैसे मोहल्ला ठेर, बाजार गंज, महमूद खां सराय, छंगामल रोड, आर्य समाज, मोहल्ला कोट पूर्वी, डाकखाना रोड में मानक के विपरीत फैक्ट्रियों का संचालन हो रहा है। फैक्ट्री स्वामियों के पैसे और राजनीतिक रसूख के सामने मोहल्ले के लोग कुछ नहीं कह पाते है। शासन प्रशासन सब कुछ जानने के बाद भी कोई कदम उठाने को तैयार नहीं है। एसडीएम संभल मेंथा फैक्ट्रियों की बात पर कतराते हुए नजर आए।

मेंथा फैक्ट्रियों को बनाने से पहले सारे मानक पूरे किये जाते हैं। मेंथा फैक्ट्री घनी आबादी में चल रही हैं तो जांच कराके नोटिस दिया जाएगा और उसके बाद कार्रवाई भी की जाएगी।-मनीष बंसल, जिलाधिकारी

ये भी पढ़ें : संभल: झोपड़ी में मां के पास सो रहा बच्चा गायब, काफी तलाश करने के बाद भी नहीं मिला कोई सुराग

संबंधित समाचार