एक दिन में कोरोना के रिकॉर्ड 2.48 लाख से अधिक नमूनों की जांच
नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के रिकॉर्ड 2,48,934 नमूनों की जांच की गई, जिससे अब तक जांच किए गए नमूनों की कुल संख्या बढ़कर 97,89,066 हो गई है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) द्वारा रविवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक इस दौरान देश में कोविड-19 की जांच करने वाली लैब …
नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के रिकॉर्ड 2,48,934 नमूनों की जांच की गई, जिससे अब तक जांच किए गए नमूनों की कुल संख्या बढ़कर 97,89,066 हो गई है।
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) द्वारा रविवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक इस दौरान देश में कोविड-19 की जांच करने वाली लैब की संख्या बढ़कर 1,100 हो गयी है। इन सभी लैब में पिछले 24 घंटे में 2,48,934 नमूनों की जांच की, जिससे अब तक जांच किए गए कुल नमूनों की संख्या बढ़कर 97,89,066 हो गई है।
देश में कुल 1,100 कोरोना टेस्ट लैब
देश भर में काेरोना वायरस कोविड-19 की जांच करने वाली लैब की संख्या लगातार बढ़ती हुई 1,100 हो गई है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) द्वारा रविवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण की जांच करने वाली सूची में 13 लैब और जुड़ गये हैं।
इनमें सरकारी लैब की संख्या 786 तथा निजी लैब की 314 है। इस समय वास्तविक समय आरटी पीसीआर आधारित परीक्षण लैब 591 (सरकारी: 368 , निजी: 223) है जबकि ट्रूनेट आधारित परीक्षण लैब की संख्या 417 (सरकारी: 385, निजी: 32) और सीबीएनएएटी आधारित परीक्षण लैब 92 (सरकारी: 33, निजी: 59) हैं।
