लखनऊ: डॉ. एमसी सक्सेना कॉलेज पर नगर निगम ने बजवाई डुगडुगी, जानें मामला
लखनऊ। नगर निगम हाउस टैक्स के बड़े बकायेदारों से उसूली की कार्यवाही शुरू कर दी। जोन 6 के प्रवर्तन टीम ने डॉ. एम सी सक्सेना कॉलेज ऑफ इंस्टिट्यूट एंड टेक्नॉलॉजी पर शुक्रवार शाम ढोल नगाड़े बजाते हुये पहुंचे थे। लेकिन पुलिस फोर्स न मिल पाने की वजह से छत्रवास की सीलिंग की कार्रवाई को रोकना …
लखनऊ। नगर निगम हाउस टैक्स के बड़े बकायेदारों से उसूली की कार्यवाही शुरू कर दी। जोन 6 के प्रवर्तन टीम ने डॉ. एम सी सक्सेना कॉलेज ऑफ इंस्टिट्यूट एंड टेक्नॉलॉजी पर शुक्रवार शाम ढोल नगाड़े बजाते हुये पहुंचे थे। लेकिन पुलिस फोर्स न मिल पाने की वजह से छत्रवास की सीलिंग की कार्रवाई को रोकना पड़ा।
इससे पहले कॉलेज का मुख्य गेट और रिसेप्शन रूम पर सीलिंग की कार्यवाही की जा चुकी है। कॉलेज पर तीन करोड़ 80 लाख रुपए का बकाया है जिसको वसूलने नगर निगम टीम पहुंची थी। डॉ. एमसी सक्सेना कॉलेज इंस्टिट्यूट एंड टेक्नोलॉजी पर नगर निगम का करीब तीन करोड़ 80 लाख रुपए बकाया है।
इस रकम को वसूलने के लिए नगर निगम की प्रवर्तन टीम शाम 4 बजे ढोल नगाड़ा बजाते हुए पहुंची थी लेकिन पुलिस फोर्स ना मिल पाने की वजह से यह कार्रवाई अधूरी ही रह गई, जोन 6 की जोनल अधिकारी डॉक्टर बिन्नो अब्बास रिजवी ने बताया कि नगर निगम के पास अपनी प्रवर्तन टीम रहती है।
लेकिन पुलिस फोर्स के बगैर हॉस्टल पर कार्रवाई उचित नहीं, यही कारण है हमारी पूरी टीम वापस आ गई है। आज के लिए फिर से पुलिस फोर्स की मांग की गई है, यदि फोर्स आ जाती है तो हमारी कार्रवाई पूरी हो जाएगी पुलिस फोर्स मिलने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें:-लखनऊ: गिरफ्तारी से बचने के लिए डॉ. एमसी सक्सेना ने चली नई चाल, अग्रिम जमानत के लिए हाईकोर्ट में दायर की याचिका
