रोहित शर्मा बने T20I के ‘सिक्सर किंग’, मार्टिन गप्टिल को पछाड़ बनाया विश्व रिकॉर्ड
नई दिल्ली। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नागपुर में शुक्रवार को खेले गए दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में अपनी नाबाद 46 रन की पारी के दौरान पहला छक्का जड़ते ही क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। अब तक 138 मैच खेल चुके रोहित ने 20 …
नई दिल्ली। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नागपुर में शुक्रवार को खेले गए दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में अपनी नाबाद 46 रन की पारी के दौरान पहला छक्का जड़ते ही क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। अब तक 138 मैच खेल चुके रोहित ने 20 गेंद की अपनी पारी में चार छक्के लगाए और टी20 अंतरराष्ट्रीय में अपने कुल छक्कों की संख्या 176 पर पहुंचाई, जो कि विश्व रिकॉर्ड है।
Rohit Sharma moves to the ?
The India captain has overtaken Martin Guptill to notch up another achievement ?https://t.co/JGBgvcv7Tx
— ICC (@ICC) September 24, 2022
रोहित शर्मा ने मार्टिन गप्टिल को पछाड़ा
रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड के बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 121 मैचों में 172 छक्के लगा रखे हैं। गुप्टिल अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्वकप में सातवीं बार भाग लेंगे और तब उनके और भारतीय कप्तान के बीच छक्कों की जंग भी रोचक होगी। रोहित और गुप्टिल के अलावा फिलहाल किसी भी अन्य खिलाड़ी के इस जंग में शामिल होने की संभावना नहीं है क्योंकि टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में तीसरे नंबर पर वेस्टइंडीज के क्रिस गेल काबिज हैं। वह 124 छक्कों के साथ रोहित और गुप्टिल से काफी पीछे हैं।
विराट कोहली भी लगा चुके हैं 100 से अधिक छक्के
भारत की तरफ से रोहित के अलावा विराट कोहली (106 मैचों में 104 छक्के) ने ही टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 से अधिक छक्के लगाए हैं। विश्व के कुल 10 बल्लेबाज क्रिकेट के इस सबसे छोटे प्रारूप में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 100 से अधिक छक्के लगा चुके हैं।
ये भी पढ़ें : India vs Australia : ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे और निर्णायक मैच में हर्षल पटेल-युजवेंद्र चहल की फॉर्म पर होंगी निगाहें
