अमरोहा : भाकियू भानु ने कोतवाली में धरना देकर उठाई किसानों की आवाज, अधिकारियों का घेराव करने की दी चेतावनी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हसनपुर (अमरोहा),अमृत विचार । भारतीय किसान यूनियन भानु ने कोतवाली में धरना प्रदर्शन करते हुए किसानों की समस्याओं का एक अक्टूबर तक निस्तारण न करने पर अधिकारियों का घेराव करने की चेतावनी दी है। शनिवार को भारतीय किसान यूनियन भानु किसानों की समस्याओं का समाधान न होने से खिन्न होकर कोतवाली में पहुंचे तथा वही …

हसनपुर (अमरोहा),अमृत विचार । भारतीय किसान यूनियन भानु ने कोतवाली में धरना प्रदर्शन करते हुए किसानों की समस्याओं का एक अक्टूबर तक निस्तारण न करने पर अधिकारियों का घेराव करने की चेतावनी दी है।

शनिवार को भारतीय किसान यूनियन भानु किसानों की समस्याओं का समाधान न होने से खिन्न होकर कोतवाली में पहुंचे तथा वही प्रदर्शन करते हुए धरने पर बैठ गए। एसडीएम सुधीर कुमार व कोतवाल अरविंद कुमार त्यागी की मौजूदगी में उन्होंने किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं होने पर जिला अधिकारी का घेराव करने की भी धमकी दे दी।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी दिवाकर सिंह ने कहा कि किसान सहकारी चीनी मिल द्वारा पिछले साल का करोड़ों रुपया बकाया है उसे दिलवाया जाए। आवारा पशुओं को पकड़वाया जाए तथा आवारा कुत्ते 20 लोगों की जान ले चुके है। इस समस्या का भी समाधान किया जाए। बिजली विभाग द्वारा किसानों के ट्यूबवेलों पर जबरदस्ती मीटर लगाए जा रहे हैं। घरेलू मीटरों की रीडिंग मीटर रीडर प्रत्येक महीने नहीं निकाल रहे है। जिसके कारण उपभोक्ता परेशान है।

उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही हर घर नल, हर घर जल योजना के अंतर्गत तमाम गांवों में करोड़ों की लागत से ओवर हेड टैंक बने हैं। लेकिन, जैसे ही उनसे पानी का प्रेशर छोड़ा जाता है। वह लीक हो जाता है। गंगेश्वरी ब्लॉक की हजारों बीघा भूमि माफियाओं के कब्जे में है। उसे कब्जा मुक्त कराया जाए।

उन्होंने कहा कि किसानों की समस्या का समाधान नहीं किया गया तो अब आंदोलन भी किया जायेगा। इस अवसर पर तहसील अध्यक्ष देवेंद्र सैनी,पूजा चौधरी,उदयवीर सिंह, धीरज सिंह,प्रमोद नागर,योगेश कुमार,राजपाल सिंह सैनी, देवराज प्रकाश सैनी,अमित चौहान,सत्येंद्र चौहान,सुखीराम चौहान सहित काफी संख्या में किसान मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें : अमरोहा : गंगा नदी उफान पर, कर रही कटान, डीएम ने सभी बाढ़ चौकियों को किया अलर्ट

संबंधित समाचार