रामपुर : ठेका सफाई कर्मचारी के साथ मारपीट पर भड़के साथी, आरोपी की गिरफ्तारी की मांग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

स्वार (रामपुर),अमृत विचार। नगर पंचायत नरपत नगर में ठेका सफाई कर्मचारी को मारपीट कर घायल कर दिए जाने पर साथी कर्मचारी भड़क गए। कोतवाली पहुंचकर मारपीट करने वाले आरोपी के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग करते हुए प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। पुलिस क्षेत्राधिकारी ने कार्रवाई किए जाने का आश्वासन देकर आक्रोशित ठेका सफाई …

स्वार (रामपुर),अमृत विचार। नगर पंचायत नरपत नगर में ठेका सफाई कर्मचारी को मारपीट कर घायल कर दिए जाने पर साथी कर्मचारी भड़क गए। कोतवाली पहुंचकर मारपीट करने वाले आरोपी के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग करते हुए प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। पुलिस क्षेत्राधिकारी ने कार्रवाई किए जाने का आश्वासन देकर आक्रोशित ठेका सफाई कर्मचारियों को शांत कराया।

शनिवार को तहसील क्षेत्र की नवनिर्मित नगर पंचायत नरपत नगर के ठेका सफाई कर्मचारी एकत्र होकर कोतवाली पहुंचे। साथी कर्मचारी अजय वाल्मीकि के साथ मच्छरों की दवा का छिड़काव करते समय नगर पंचायत निवासी युवक विपिन कुमार द्वारा किए गए अभद्र व्यवहार, गाली-गलौज और मारपीट को लेकर आक्रोश जताते हुए आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई किए जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।

कोतवाली में चल रहे संपूर्ण समाधान थाना दिवस में मौजूद पुलिस क्षेत्राधिकारी रवि खोखर कोतवाल शरद मलिक ने आक्रोशित ठेका सफाई कर्मचारियी को सफाई कर्मचारी के साथ मारपीट करने वाले युवक विपिन के खिलाफ कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया। इस दौरान राजू वाल्मीकि, राजकुमार वाल्मीकि,प्रदीप वाल्मीकि,अजय कुमार,विकास, राकेश,सचिन,नितिन,संदीप कुमार,सुभाष कुमार, दिनेश सहित भारी संख्या में ठेका सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें : रामपुर: अदालत ने डीएम को भेजा पत्र, जौहर विवि में सर्च को मजिस्ट्रेट करें नियुक्त

संबंधित समाचार