हल्द्वानी: शराब पी, फिर पी लिया जहर, खुलासे में फंसा रहा शव
हल्द्वानी, अमृत विचार। पहले शराब पी और फिर नाराजगी में राजमिस्त्री ने जहर पी लिया। उसे गंभीर अवस्था में इलाज के लिए एसटीएच लाया गया, जहां शुक्रवार को उसकी मौत हो गई, लेकिन पुलिस की कारगुजारी की वजह से पोस्टमार्टम 24 घंटे बाद हुआ। इस दौरान लाश मॉचर्री में पड़ी रही है और परिजन इधर, …
हल्द्वानी, अमृत विचार। पहले शराब पी और फिर नाराजगी में राजमिस्त्री ने जहर पी लिया। उसे गंभीर अवस्था में इलाज के लिए एसटीएच लाया गया, जहां शुक्रवार को उसकी मौत हो गई, लेकिन पुलिस की कारगुजारी की वजह से पोस्टमार्टम 24 घंटे बाद हुआ। इस दौरान लाश मॉचर्री में पड़ी रही है और परिजन इधर, उधर भटकते रहे।
सितारगंज बाईपास कालोनी निवासी गोपाल गोलदार (54) पुत्र अनिल गोलदार पेशे से राजमिस्त्री है। बताया जाता है कि बीती 15 सितंबर को उसकी घर में कहासुनी हो गई थी। इससे नाराज गोपाल से पहले तो जमकर शराब पी और फिर जहर गटक लिया। जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई। आनन-फानन में उसे नजदीक के अस्पताल ले जाया गया।
जहां हालत नाजुक होने पर 16 सितंबर को उसे एसटीएच रेफर कर दिया गया और इलाज के दौरान 23 सितंबर को उसकी मौत हो गई। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया, लेकिन पुलिस की लापरवाही से शव 24 घंटे तक यूं ही पड़ा रहा। दरअसल, पंचनामा मेडिकल चौकी पुलिस को भरना था और मेडिकल चौकी पुलिस इलाके में हुई एक चोरी के खुलासे में लगी थी।
जब मेडिकल चौकी पुलिस पंचानामा भरने नहीं पहुंची तो गन्ना सेंटर चौकी पुलिस को बुलाया गया। जिसके बाद 24 सितंबर को राजमिस्त्री का पोस्टमार्टम हो सका। परिजनों ने बताया कि राजमिस्त्री का बेटा गौतम एक ज्वैलर्स की दुकान में काम करता है और पत्नी का नाम अंजना है।
