हल्द्वानी: हादसे में युवक की मौत, छोटा हाथी चालक पर केस दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। राह चलते एक युवक को चपेट में लेने वाला छोटा हाथी चालक के खिलाफ काठगोदाम पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी तहरीर में रामलाल कालोनी गौलापार काठगोदाम निवासी मनीष आर्या पुत्र स्व. गंगा राम आर्या और दोस्त विनोद आर्या पुत्र रमेश चन्द्र बीती 14 सितंबर को कुंवरपुर से …

हल्द्वानी, अमृत विचार। राह चलते एक युवक को चपेट में लेने वाला छोटा हाथी चालक के खिलाफ काठगोदाम पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस को दी तहरीर में रामलाल कालोनी गौलापार काठगोदाम निवासी मनीष आर्या पुत्र स्व. गंगा राम आर्या और दोस्त विनोद आर्या पुत्र रमेश चन्द्र बीती 14 सितंबर को कुंवरपुर से गौला पुल की ओर जा रहे थे।

तभी बागजाला पावर हाऊस के पास छोटा हाथी नम्बर यूके 04सीबी 5524 के चालक ने एक व्यक्ति को टक्कर मार दी। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया और अस्पताल ले जाते वक्त उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मनीष की तहरीर पर छोटा हाथी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार