गोरखपुर: कच्चा मकान गिरने से एक की मौत, पांच घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोरखपुर। कोतवाली इलाके के जगन्नाथपुर में शनिवार की भोर में खपरैल का जर्जर मकान भरभराकर गिर गया। मलवे के नीचे दबने से एक युवक की मौत हो गयी और 5 लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और एसडीआर एफ की टीम ने घायलों को निकालकर जिला अस्पताल पहुचाया। जंहा सभी का इलाज चल …

गोरखपुर। कोतवाली इलाके के जगन्नाथपुर में शनिवार की भोर में खपरैल का जर्जर मकान भरभराकर गिर गया। मलवे के नीचे दबने से एक युवक की मौत हो गयी और 5 लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और एसडीआर एफ की टीम ने घायलों को निकालकर जिला अस्पताल पहुचाया। जंहा सभी का इलाज चल रहा है।

जानकारी के अनुसार जगन्नाथ पूर स्थित एक खपरैल के मकान में रजत व उनका परिवार रहता है। सभी लोग रात में खाना खाकर सोए थे। शनिवार भोर में करीब 4 बजे अचानक खपरैल का मकान गिर गया जो काफी पुराना व जर्जर था।घटना में 22 वर्षीय रजत उर्फ राजा की मौत हो गयी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेज दिया।

वहीं घटना में 17 वर्षीय रागिनी पुत्री जितेंद्र गौड़, 42 वर्षीय निर्मला पत्नी जितेंद्र गौड़, 35 वर्षीय अनुराधा पत्नी सत्यनारायण, 24 वर्षीय रानू पुत्र रामदुलारे और 65 वर्षीय रामदुलारे पुत्र गंगा घायल हो गए। सभी लोगों का उपचार सदर अस्पताल गोरखपुर में चल रहा है।

यह भी पढ़ें:-कानपुर : जर्जर मकान गिरने से युवक की मौत, दो घायल

संबंधित समाचार