हरदोई: चोरों ने विद्यालय में लगी सोलर प्लेट उड़ाई, रिपोर्ट दर्ज
हरदोई, अमृत विचार। भयमुक्त समाज का नारा देने वाली भाजपा सरकार में चोर भयमुक्त होकर घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। बीती रात चोरों ने एक परिषदीय विद्यालय की छत पर लगी सोलर प्लेट चुरा ली। थाना सांडी के टेभनापुर संविलियन विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य सुधीर कुमार सिंह ने थाने में सोलर प्लेट चोरी होने …
हरदोई, अमृत विचार। भयमुक्त समाज का नारा देने वाली भाजपा सरकार में चोर भयमुक्त होकर घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। बीती रात चोरों ने एक परिषदीय विद्यालय की छत पर लगी सोलर प्लेट चुरा ली।
थाना सांडी के टेभनापुर संविलियन विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य सुधीर कुमार सिंह ने थाने में सोलर प्लेट चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रधानाचार्य के अनुसार इस कंपोजिट विद्यालय में वाई-फाई संचालित करने के लिए विद्यालय की छत पर सोलर प्लेट लगाई गई थी। शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों ने इस प्लेट को चुरा लिया।
बताते चलें कि चोरों द्वारा समय-समय पर परिषदीय विद्यालयों को निशाना बनाया जाता है । कहीं पर विद्यालय के बर्तन चुरा लिए जाते हैं तो कहीं पर गैस सिलेंडर किसी विद्यालय में कंप्यूटर गायब कर दिया जाता है। किसी भी घटना का खुलासा न हो पाने के कारण चोरों के हौसले दिन-ब-दिन बुलंद होते जा रहे हैं वहीं इन विद्यालयों के जिम्मेदार चोरों की इन घटनाओं से काफी परेशान हैं।
यह भी पढ़ें-रुद्रपुर: आंगनबाड़ी केंद्र में गर्भवती महिलाओं को पोषाहार किट बांटे
