अयोध्या : राजस्व व पुलिस की टीम मिलकर सुलझाएंगी 109 मामले
अमृत विचार, अयोध्या। जिले के विभिन्न थानों पर आयोजित थाना समाधान दिवस में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने लोगों की समस्याएं सुनी और उसके निस्तारण के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों निर्देश दिए हैं। शनिवार को थाना समाधान दिवस में आई कुल 130 शिकायतों में से 21 मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि 109 …
अमृत विचार, अयोध्या। जिले के विभिन्न थानों पर आयोजित थाना समाधान दिवस में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने लोगों की समस्याएं सुनी और उसके निस्तारण के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों निर्देश दिए हैं। शनिवार को थाना समाधान दिवस में आई कुल 130 शिकायतों में से 21 मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि 109 मामलों में राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर निस्तारण करने के निर्देश दिए गए हैं।
जिलाधिकारी नितीश कुमार व डीआईजी एपी सिंह व एसएसपी प्रशांत वर्मा ने सोहावल के रौनाही थाने पर आयोजित थाना समाधान दिवस में पहुंचकर लोगों की फरियाद सुनी और उनके निस्तारण के निर्देश दिए। सोहावल प्रतिनिधि के अनुसार रौनाही थाने पर कुल 16 शिकायतें आर्इं, जिसमें सबसे ज्यादा 12 मामले विभाग से जुड़े थे जबकि 2 मामले राजस्व विभाग से जुड़े थे।
मिल्कीपुर प्रतिनिधि के अनुसार सर्किल के कुमारगंज, खंडासा और इनायतनगर पर आयोजित थाना समाधान दिवस में कुल 34 शिकायतें आर्इं। जिनमें 5 मामलों का तत्काल निस्तारण करा दिया गया। बीकापुर प्रतिनिधि के कुल 9 शिकायतें आई। 3 का निस्तारण हो गया। गोसाईगंज प्रतिनिधि के अनुसार थाने में राजस्व से जुड़े दो मामले आए, जिसके निस्तारण के लिए निर्देशित किया गया है। जाना बाजार प्रतिनिधि के अनुसार हैदरगंज कोतवाली में राजस्व से जुड़ी कुल सात शिकायतें आर्इं। रुदौली सर्किल के चारों थानों में आये कुल 30 मामलों में चार का निस्तारण हुआ। 4 शिकायतों का ही निस्तारण हुआ।
यह भी पढ़ें:- बाराबंकी: समाधान दिवस पर डीएम व एसपी ने सुनी फरियाद, कराया भूमि विवाद का निस्तारण
