बहराइच: प्राकृतिक खेती के लिए सीएम ने शिव सहाय को किया सम्मानित
बहराइच, अमृत विचार। प्राकृतिक खेती करने वाले मिहिपुरवा निवासी किसान को शनिवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया। साथ ही अन्य किसानों से इस खेती को अपनाने पर बल दिया। मिहीपुरवा विकास खंड के ग्राम परवानी गौडी निवासी शिव सहाय सिंह प्राकृतिक खेती करते हैं। उप कृषि निदेशक टीपी शाही ने बताया कि किसान …
बहराइच, अमृत विचार। प्राकृतिक खेती करने वाले मिहिपुरवा निवासी किसान को शनिवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया। साथ ही अन्य किसानों से इस खेती को अपनाने पर बल दिया।
मिहीपुरवा विकास खंड के ग्राम परवानी गौडी निवासी शिव सहाय सिंह प्राकृतिक खेती करते हैं। उप कृषि निदेशक टीपी शाही ने बताया कि किसान द्वारा फार्टिलाइजर खेती को पूरी तरह से न कर दिया गया है। अब किसान की ओर से गो आधारित खेती की जा रही है। जिसमें शून्य लागत आ रही है। गो आधारित खेती के लिए सिर्फ गो मूत्र उससे बने उत्पाद को खेत में लगाया जा रहा है।
शनिवार सुबह उप संभागीय अधिकारी उदय शंकर सिंह, कृषि वैज्ञानिक नंदन सिंह के साथ किसान लखनऊ इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान पहुंचे। यहां पर प्रदेश के अन्य किसानों के साथ किसान शिव सहाय को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सम्मानित किया।
यह भी पढ़ें-पीलीभीत: डीएम ने 32 अधिकारियों का रोका वेतन, सदर एसडीएम सहित कई अधिकारियों पर की कार्रवाई
